बॉक्स ऑफिस

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: 'अखंडा 2' ने ओपनिंग डे पर मचाई तबाही, मिट्टी में मिला दिया 'धुरंधर' का रिकॉर्ड

  • Authored by: Abhay
  • Updated Dec 13, 2025, 07:58 AM IST

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) ने रिलीज होने के बाद बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने ओपनिंग डे पर इतने करोड़ रुपये की कमाई की है।

Akhanda 2 Postpone

Image Source: Akhanda 2 Movie

Akhanda 2 Box Office Collection Day 1: साउथ के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna), संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) और हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) लंबे इंतजार के बाद 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर छा गई। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबके होश उड़ा दिए हैं। आपको बता दें कि पहले नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को 5 दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन इसे किसी कारण से पोस्टपोन कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटती हुई नजर आ रही है।

'अखंडा 2' ने मचाया धमाल

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ नहीं बल्कि फिल्म की कमाई की रिपोर्ट है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को रिलीज हुए एक दिन पूरा हो गया , जिसके बाद कलेक्शन रिपोर्ट सामने आई है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करती दिखी है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आकड़े अनुमानित है, अभी कमाई के असल आंकड़े सामने आने बाकी है।

फिल्म की बजट

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की पहले दिन की कमाई ने लोगों को होश उड़ा दिए हैं। पोस्टपोन होने के बाद भी फिल्म का जलवा खत्म नहीं हुआ है। आपको बता दें कि नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को बनाने में मेकर्स के 200 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। कमाई की रफ्तार देखने से लग रहा है कि ये मूवी अपने बजट का पैसा एक हफ्ते में ही निकाल लेगी। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
Abhay author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article