साउथ मूवीज

Akhanda 2 New Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट देख गदगद हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Dec 11, 2025, 08:21 AM IST

Akhanda 2 New Release Date: एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को नई रिलीज डेट मिल गई है। 5 दिसंबर से पोस्टपोन हुई फिल्म अब इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। तो चलिए जानते हैं 'अखंडा 2' की नई रिलीज डेट।

Image

Akhanda 2 New Release Date: नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल, नई रिलीज डेट देख गदगद हुए फैंस

Akhanda 2 New Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म अखंडा 2: थांडवम (Akhanda 2: Thaandavam) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में यानी 5 दिसंबर को फिल्म को रिलीज से कुछ घंटे पहले पोस्टपोन कर दिया था। इसके बाद से फैंस को फिल्म अखंडा 2 की नई रिलीज डेट का इंतजार था। इन सब के बीच नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की नई रिलीज डेट सामने आ गई है, जिसने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 कब बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।

'अखंडा 2' को मिली नई रिलीज डेट

नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है, इसकी वजह मूवी की नई रिलीज डेट है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 को लंबे इंतजार के बाद एक नई रिलीज डेट मिल गई है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 अब 12 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इसका ऐलान फिल्म के मेकर्स ने अपने ट्वीटर हैंडल से किया है। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की नई रिलीज के ऐलान के साथ एक नया पोस्टर भी शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

यहां देखें 'अखंडा 2' का नया पोस्टर

फिल्म में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म अखंडा 2 की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस खुशी जाहिर करते हुए नजर आए। फिल्म अखंडा 2 में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon), हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra), आधि (Aadhi Pinisetty), सास्वता चेटर्जी (Saswata Chatterjee) और संगय तशेल्ट्रिम (Sangay Tsheltrim) भी लीड रोल में हैं। नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2 की नई रिलीज डेट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article