बॉक्स ऑफिस

Sitaare Zameen Par Box office Day 4: आमिर खान की फिल्म की कमाई में आई भारी गिरावट, चौथे दिन कमाए इतने करोड़

Sitaare Zameen Par Box office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोग काफी अच्छा अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है, जिस वजह से मूवी बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। हालांकि चौथे दिन सितारे जमीन पर की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Image

aamir khan

Sitaare Zameen Par Box office Collection Day 4: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। काफी समय बाद आमिर खान की किसी मूवी को लोग इतना प्यार दे रहे है। ये कहना गलत नहीं होगा कि आमिर ने सितारे जमीन पर से अपनी वापसी कर ली है। इस बीच सितारे जमीन पर की नई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आई है। बताया जा रहा है कि मंडे को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।

मंडे को आमिर खान की फिल्म ने कमाए इतने करोड़

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने पहले सोमवार को करीब 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही ये फिल्म कमाई के मामले में लाल सिंह चड्ढा से आगे निकल गई है। हालांकि चौथे दिन सितारे जमीन पर की कमाई में गिरावट हो गई है। बता दें कि सितारे जमीन पर ने चार दिन में ही करीब 66.65 करोड़ रुपये की मोटी कमाई कर ली है। अब लगता है कि फिल्म चंद दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने भाव नहीं दिया था।

इन दो फिल्मों से मिल रही है टक्कर

बॉक्स ऑफिस पर वैसे तो आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर काफी आगे निकल चुकी है। लेकिन अक्षय की मूवी हाउसफुल 5 अब भी अच्छा परफॉर्म कर रही है। हाउसफुल 5 की 18 दिनों की कुल कमाई अब 187.64 करोड़ रुपये हो गई है। ये फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। वहीं हाल ही में रिलीज हुई कुबेरा भी फिल्म सितारे जमीन पर को कड़ी टक्कर दे रही है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article