Zara Hatke Zara Bachke Twitter Review: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की मोस्ट अवेटेड फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म के ट्रेलर और गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। आइए जानते हैं फैंस को सारा और विक्की की जोड़ी पर्दे पर कैसी लगी?
जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि फिल्म में सारा और विक्की की केमिस्ट्री दिल छू जाने वाली हैं। लेकिन फिल्म की कहानी उतनी बढ़िया नहीं है। दूसरे यूजर्स ने लिखा, जरा हटके जरा बचके एक एंटरटेनमेंट फिल्म है। फिल्म में सारा की दमदार एक्टिंग ने जीता दिल। विक्की हमेशा की तरह अपने रोल में बिल्कुल फिट बैठे। लक्ष्मण उतेकर इससे पहले मिमी, डियर जिंदगी, लुका छुप्पी समेत कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
सारा और विक्की पहले भी साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। फैंस इस नई रिफ्रेशिंग जोड़ी को साथ में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। रिपोर्ट्स की मानें तो सारा और विक्की की फिल्म जरा हटके जरा बचके को पहले दिन ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 5 से 6 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं। सिनेमाघरों में 15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा के पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। विक्की मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादूर में नजर आएंगे। ये फिल्म विक्की के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक हैं।
