बॉलीवुड

Zara Hatke Zara Bachke Occupancy Report Day 1: Sara Ali Khan-Vicky Kaushal की रॉम-कॉम ने की धीमी शुरुआत, शाम के शोज से भारी उम्मीदें

Zara Hatke Zara Bachke Occupancy Report Day 1: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और अदाकारा सारा अली खान की नई फिल्म जरा हटके, जरा बचके ने सिनेमाघरों में धीमी शुरुआत की है। फिल्म जरा हटके, जरा बचके ने मॉर्निंग शोज में 10-12 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है।

Image

Zara Hatke Zara Bachke Occupancy Report Day 1

Zara Hatke Zara Bachke Occupancy Report Day 1: साल 2023 में रिलीज हुईं ज्यादातर फिल्में सिनेमाघरों में धूल फांकती दिखाई दी हैं। पठान और द केरला स्टोरी को छोड़ दें तो शायद ही किसी मूवी का नाम याद आएगा, जिसने थिएटर में तहलका मचाया हो। विक्की कौशल और सारा अली खान की हालिया रिलीज मूवी जरा हटके, जरा बचके से ट्रेड पंडितों को काफी सारी उम्मीदें हैं क्योंकि फैमिली रॉम-कॉम को दर्शक पसंद करते रहे हैं। आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन इस जनरेशन के ऐसे स्टार्स हैं, जिन्होंने फैमिली रॉम-कॉम फिल्मों से अपना करियर बनाया है। क्या विक्की-सारा की जरा हटके-जरा बचके ट्रेड एक्सपर्ट्स की उम्मीदों पर खरी उतर पाएगी? आइए आपको बताते हैं...

Zara Hatke Zara Bachke ने दर्ज कराया 10-12 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट

ट्रेड से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की नई फिल्म जरा हटके, जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की है। फिल्म ने अपने मॉर्निंग शोज में केवल 10-12 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है। इस साल रिलीज हुई फिल्मों के मुकाबले जरा हटके, जरा बचके ने अच्छा ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट थोड़े निराश हैं क्योंकि उन्हें इससे बेहतर ऑक्यूपेंसी रेट की उम्मीद थी।

शाम तक Zara Hatke Zara Bachke के ऑक्यूपेंसी रेट में आएगी उछाल

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ्राइडे वर्किंग डे है, जिस कारण सुबह के शोज में जरा हटके, जरा बचके का ऑक्यूपेंसी रेट सामान्य रहा है। शाम के शोज में इसके ऑक्यूपेंसी रेट में उछाल दर्ज की जाएगी क्योंकि दर्शक फ्री हो जाएंगे। इसके साथ-साथ फिल्म जरा हटके, जरा बचके के रिव्यूज भी पॉजिटिव आ रहे हैं, जिसका दर्शकों पर पॉजिटिव इम्पेक्ट होगा। फिल्म ने अब तक जिस तरह का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि जरा हटके, जरा बचके ओपनिंग-डे पर 2-4 करोड़ की कमाई कर सकती है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article