बॉलीवुड

युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा-"कभी किसी के साथ गलत नहीं किया..."

युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में महवश ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फैंस हैरान हो गए है। हाल ही में महवश ने सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा-आप हमेशा अपने इरादों से सही रहे हैं और आपको याद है कि आपको भगवान के पास लौटना है।

Image

Yuzvendra Chahal's rumored girlfriend Mahvash

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड महवश इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में है। हमेशा महवश को युजवेंद्र चहल के साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में महवश ने एक क्रिप्टिक शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को हैरानी हो रही है। आइए जानते है कि महवश ने क्या लिखा है।

आरजे महवश हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 के मुकाबले में पंजाब किंग्स को चीयर कर रही थीं। महवश पहले तो काफी उत्साहित दिखीं, लेकिन पंजाब किंग्स की हार के बाद वे निराश हो गई। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में, उन्होंने फाइनल मैच लाइनअप की भी भविष्यवाणी करते हुए लिखा था, "भविष्यवाणी- फाइनल मैच आरसीबी बनाम पीबीकेएस होगा।" इस पोस्ट पर उन्होंने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया था।

आपको भगवान के पास लौटना है

इससे भी ज़्यादा ध्यान उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज ने खींची। उन्होंने लिखा-"सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप जानते हैं कि आपने कभी किसी के साथ गलत नहीं किया है। आप हमेशा अपने इरादों से सही रहे हैं और आपको याद है कि आपको भगवान के पास लौटना है। अपने नैतिक मूल्यों के अनुसार जिएं। बाकी लोग जो कहते हैं वह सब शोर है। इसे रहने दो।"

पत्नी धनश्री वर्मा से हुआ तलाक

इस दौरान महवश एक यूट्यूबर के साथ नजर आई। जिसके बाद फैंस ने तुरंत सवाल किया कि चहल स्टेडियम में क्यों मौजूद नहीं थे। महवश तब से चर्चा में हैं जब से उनका नाम पहली बार युजवेंद्र चहल से जोड़ा गया था। चहल ने हाल ही में अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने का फैसला किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article