बॉलीवुड

मेकर्स ने Shah Rukh Khan की 'पठान 2' के लिए कसी कमर, इस देश में की जाएगी शूटिंग

Shah Rukh Khan's Pathaan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान 2' (Pathaan 2) इन दिनों खूब चर्चा में है। अभिनेता अंशुमान झा (Anshuman Jha) के खुलासे के मुताबिक वाईआरएफ 'पठान 2' की शूटिंग चिली देश में शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है।

Image

Shah Rukh Khan's Pathaan 2

Shah Rukh Khan's Pathaan 2: साल 2023 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने फिल्म 'पठान' के माध्यम से कमबैक किया था। इस कमबैक के साथ शाहरुख खान ने यह भी साबित किया था कि उनका जलवा अभी भी ऑडियंस के बीच बरकरार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी। निर्माताओं ने फिल्म की धांसू सक्सेस को देखने के बाद 'पठान 2' की घोषणा कर दी थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने 'पठान 2' (Pathaan 2) पर काम शुरू कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने इस मूवी को शूट करने के लिए लोकेशन भी तय कर ली है।

चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक फॉन्ट ने कुछ दिनों पहले ही भारत आए थे। उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। पीएम से मिलने के बाद वो मुंबई आए और अपने देश में फिल्मों की शूटिंग करने के लिए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े निर्माताओं से भी बात की। मिड-डे को दिए इंटरव्यू के दौरान एक्टर अंशुमान झा ने इस बारे में खुलकर बात की।

अंशुमान झा ने बताया कि वो केवल चिली के राष्ट्रपति से ही नहीं बल्कि बल्कि कल्चर और आर्ट्स मिनिस्टर कैरोलिना अरेडोन्डो से भी मिले। अभिनेता ने उनके प्रोडक्शन हाउस फर्स्ट रे फिल्म्स के माध्यम से कई पहलुओं पर बात की। इस दौरान अभिनेता ने फिल्म 'लकड़बग्घा 3' की शूटिंग को लेकर बात की। शाहरुख खान की 'पठान 2' को अंशुमान झा ने यह भी बताया कि वाईआरएफ भी चिली में शाहरुख खान स्टारर की शूटिंग करने पर विचार कर रहा है। इस खुलासे के बाद उम्मीद है कि 'पठान 2' को मेकर्स जल्द शुरू करेंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article