बॉलीवुड

प्रभास की Salaar में नजर आएंगे रॉकी भाई, चाइल्ड आर्टिस्ट तीर्था ने किया कंफर्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2023, 06:41 PM IST

Salaar: प्रभास की फिल्म सालार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। इस बात ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Image

Prabhas and Yash (credit pic: instagram)

Salaar: प्रभास (Prabhas) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार: पार्ट 1 सीजफायर' (Salaar: Part 1 Ceasefire) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील (Prashant Neel) ने किया है। फिल्म की अनाउंंसमेंट साल 2020 में होगी। ये फिल्म इस साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। मेकर्स का दांवा है कि फिल्म में जिस तरह का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिखाया गया है वैसा दर्शकों को अभी तक अनुभव नहीं हुआ है। प्रशांत नील की फिल्म केजीएफ और केजीएफ: चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।

सालार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार यश (Yash) भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, चाइल्ड सिंगर Theertha ने यश के कैमियो रोल का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मैंने सालार के लिए तीन अलग-अलग भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं।

सालार में कैमियो रोल में नजर आएंगे यश

इस फिल्म में यश, प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन समेत अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा हिंदी फिल्म महादेव के लिए भी गाना गाया है। सालार को हिंदी, तमिल, तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है। प्रभास की सालार के साथ शाहरुख खान की डंकी भी रिलीज हो रही हैं। दोनों फिल्मों के लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article