बॉलीवुड

Dunki: Shah Rukh Khan ने शेयर किया गाना 'ओ माही ओ माही' का टीजर, रेगिस्तान में दिखा किंग खान का स्वैग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 11, 2023, 10:53 AM IST

Dunki: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म डंकी को लेकर बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में गाने ओ माही ओ का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में किंग खान रेगिस्तान में चलते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर के स्वैग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Image

Dunki (credit pic: instagram)

Dunki: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। किंग खान ने फैंस की एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए फिल्म के दूसरा गाना 'ओ माही ओ माही' (O Maahi O Maahi) का टीजर शेयर किया है। गाने का टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फैंस गाने के टीजर पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। गाने का टीजर शेयर करते हुए किंग खान ने लिखा, 'सब पूछते हैं इसलिए बता रहूं। डंकी का मतलब अपनों से दूर रहना और जब अपने पास होते हैं तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहें'।

वीडियो में किंग खान ब्लैक आउटफिट में रेगिस्तान में खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्लैक आउटफिट में एक्टर बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने को अरिजीत सिंह ने किया है। ओ माही ओ माही रोमांटिक गाना होने वाला है।

शाहरुख ने शेयर किया डंकी का ड्रॉप वीडियो

डंकी में शाहरुख क साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। फिल्म इस साल 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने डंकी ड्रॉप का पहला टीजर उनके जन्मदिन पर शेयर किया था। डंकी की कहानी पठान और जवान से बिल्कुल अलग है। डंकी के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सालार भी रिलीज होगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article