बॉलीवुड

आठ घंटे की शिफ्ट के विवाद पर दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरीं यामी गौतम, बोलीं 'कई एक्टर्स केवल 5 दिन...'

Yami Gautam on Deepika's 8-hour shift Demand: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी, जिसके चलते उन्हें 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण की इस मांग पर अब 'हक' एक्ट्रेस यामी गौतम ने एक्ट्रेस का समर्थन किया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Yami Gautam on Deepika's 8-hour shift Demand: कई महीनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड की थी। दीपिका पादुकोण की डिमांड के बाद कई सेलेब्स ने उनका सपोर्ट किया तो कईयों ने एक्ट्रेस की मांग को सही नहीं बताया। 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के चलते दीपिका पादुकोण को फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 एडी' जैसी बड़ी फिल्मों से बाहर कर दिया गया। ऐसे में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) ने दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की मांग पर एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

टाइम्स नाउ न्यूज से बात करते हुए यामी गौतम ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कई एक्टर्स 'एक हफ्ते में 5 दिन और केवल आठ घंटे' काम करते हैं। इतना ही नहीं वो रात में शूटिंग भी नहीं करते हैं। यामी गौतम ने कहा कि यह चीजें एक डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर के बीच पहले से तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि हर मां, चाहे वह प्रोफेशनल हो या गृहिणी, अपने बच्चे के साथ रहने की कोशिश करती है।

यामी गौतम ने आगे कहा, 'मुझे लगता है बाकी फील्ड के मुकाबले हमारा थोड़ा अलग है। यहां लोकेशन, परमीशन, कॉम्बिनेशन, बाकी एक्टर्स और तकनीशियन सहित कई चीजें होती हैं। इसलिए एक एक्टर होने के नाते टाइम की लिमिट तय करना मेरे लिए एक निर्माता और एक निर्देशक के बीच सहयोग और समझ पर निर्भर करती है।'

यामी गौतम ने यह भी बताया कि ऐसी चीजें कई सालों से चलती आ रही हैं। एक्टर एक हफ्ते में 5 दिन और 8 घंटे ही शूटिंग करते हैं और वो रात में भी शूटिंग नहीं करते हैं। यह चीजें पहले ही तय हो जाती हैं। अगर फीमेल एक्टर इन चीजों का मुद्दा उठाती है तो इतना बवाल क्यों होता है। यामी को यह लगता है कि समय के बारे में पूछना गलत नहीं है। अगर प्रोडक्शन को लगता है कि ये सही है या गलत उन्हें समझना चाहिए।

बताते चलें यामी गौतम 'हक' मूवी के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस मूवी में यामी गौतम के साथ इमरान हाशमी अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article