बॉलीवुड

HAQ First Review: निखिल द्विवेदी ने 'हक' को दिए पूरे नंबर, यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

HAQ First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इमरान और यामी की फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होगी। इस बीच एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म हक का रिव्यू किया है। मूवी देखने के बाद उन्होंने यामी की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- yami gautam instagram

HAQ First Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म हक का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म हक का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म हक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। इस बीच यामी गौतम की फिल्म हक का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है। एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने फिल्म हक देखी ली है और इसे बेहतरीन बताया है। उनका एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। इस पोस्ट पर यामी गौतम ने भी रिएक्ट किया है।

निखिल द्विवेदी ने किया हक का रिव्यू

बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक की तारीफ में एक्टर-प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने कसीदे पढ़ दिए है। निखिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'हक कमाल की है!! शाबाश सुपर्ण वर्मा। अमृता पांडे, तुम्हें इस फिल्म बनाने पर गर्व होना चाहिए। @reshunath के डायलॉग्स इतने जोरदार हैं कि कई जगह तालियां बजाने को जी चाहता है। लेकिन हक यामी गौतम है और यामी गौतम ही हक है। वो हमारी पीढ़ी की सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। क्या परफॉर्मेंस। निखिल के स्टोरी को यामी गौतम ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीशेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ' ये हक का पहला फीडबैक है। मैं इस पल को खूब जी लूंगी। निखिल, तुम्हारे शब्दों के लिए शुक्रिया।' यामी गौतम का ये पोस्ट इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है।

Untitled design (88)

pic credit- yami gautam instagram

हक इस दिन होगी रिलीज

बताते चलें कि फिल्म हक 7 नवंबर 2025 को थिएटर में आएगी। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स, इंसोम्निया फिल्म्स और बवेजा स्टूडियोज ने मिलकर बनाई है। इस मूवी के अबतक कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसे लोगों ने पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ये तो साफ हो गया है कि फिल्म काफी दमदार है। लोग ऐसी फिल्मों को पसंद करते हैं इसलिए यामी और इमरान की मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने वाली है। जानकारी के लिए बता दें कि यामी गौतम ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी फिल्म आर्टिकल 370 को लोगों ने खूब पसंद किया था। यामी की एक्टिंग लोगों के दिलों को छू लेती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article