बॉलीवुड

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर में यामी गौतम का होगा दमदार कैमियो, जानिए पूरा सच

Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक आदित्य धर के निर्देशन में बन रही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) में यामी गौतम (Yami Gautam) की धांसू एंट्री हो गई है।

Image

Pic Credit: Instagram

Yami Gautam in Dhurandhar The Revenge: निर्माताओं ने 3 फरवरी के दिन रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) का टीजर जारी किया। इस टीजर को देखने के बाद फैन्स के अंदर रणवीर सिंह स्टारर को देखने की बेताबी साफ तौर पर देखी गई। टीजर बड़ी से यूट्यूब पर रिलीज होते ही ट्रेंड भी करने लगा था। टीजर आने के बाद कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि इस मूवी में यामी गौतम को एक स्पेशल अपीयरेंस में देखा जाएगा। बताया जा रहा है कि 'धुरंधर 2' में यामी गौतम फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में निभाए गए अपने किरदार को दोहराती नजर आएंगे। (इसे भी पढ़ें: Mardaani 3 Box Office Day 5: रानी मुखर्जी की फिल्म ने नहीं तोड़ा दम, 5वें दिन कमाए इतने करोड़)

'धुरंधर 2' में नजर आएंगी यामी गौतम

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' में यामी गौतम एक धांसू कैमियो करती हुई दिखाई देंगी। बताया जा रहा है कि यामी गौतम ने इस मूवी के लिए 5 दिनों की शूटिंग भी पूरी कर ली है। निर्माताओं की पूरी उम्मीद है कि 'धुरंधर 2' में यामी गौतम की परफॉर्मेंस दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी। 'उरी' में यामी गौतम जैस्मीन डी'अल्मेडा का रोल निभाया था। यामी गौतम का 'धुरंधर' से पहले से ही कनेक्शन है क्योंकि फिल्म के क्रेडिट्स में उनके सपोर्ट के लिए उनका जिक्र किया गया था। यही वजह है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में उनेक कैमियो की अफवाहें उड़ी थीं। (इसे भी पढ़ें: Border 2 Box Office Day 12: मंगलवार को सनी पाजी की फिल्म के कलेक्शन में आया उछाल, 300 करोड़ी होने इंच भर है दूर)

Ranveer Singh

Ranveer Singh

'उरी' से क्या है रणवीर सिंह का कनेक्शन

रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रंगी 2019 में आई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से कनेक्ट है। दोनों फिल्मों को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया था। 'उरी' में जसकीरत फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का मृत पति है जिसका किरदार कीर्ति कुल्हारी ने निभाया है। 'धुरंधर' में मुख्य किरदार जसकीरत सिंह रंगी है जो इन दोनों कहानियों को एक ही यूनिवर्स का हिस्सा बनाता है। 'धुरंधर 2' का निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के तहत किया गया है। यह फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article