Haq Screening in Patna: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म हक साल 2025 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म हक हिट साबित हुई। इसके बाद यामी गौतम की फिल्म हक ने ओटीटी पर भी धमाल मचा दिया। फिल्म हक नेटफ्लिक्स पर साल 2026 में भी गर्दा उड़ा रही है। इस बीच फिल्म हक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पटना में फिल्म 'हक' की स्क्रीनिंग हुई।
पटना में हक की स्क्रीनिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार) फिल्म 'हक' की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। यह फिल्म एक महिला की गरिमा, न्याय और समाज में अपने हक की लड़ाई की मजबूत कहानी है। फिल्म का निर्देशन सुपर्ण वर्मा ने किया है। यह स्पेशल स्क्रीनिंग 7 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे रीजेंट सिनेमा हुई। फिल्म के निर्माता टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन, विशाल गुरनानी, जूही परेख मेहता, हरमन बावेजा और विक्की जैन हैं। निर्देशक सुपर्ण वर्मा ने फिल्म के बारे में कहा, 'हक सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक याद दिलाता है कि एक महिला को अपने हक के लिए खड़े होने में कितना साहस लगता है। शाह बानो से प्रेरित यह कहानी भारत के सामाजिक और कानूनी इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है। उम्मीद है दर्शक फिल्म देखकर सोचेंगे कि हम कितना आगे आए हैं और महिलाओं के अधिकार व गरिमा के लिए अभी कितना दूर जाना बाकी है।'
हक को लोगों ने दिया प्यार
बताते चलें कि फिल्म हक में यामी गौतम और इमरान हाशमी ने शानदार एक्टिंग की है। जो अपने किरदारों में गहराई और सच्चाई लाते हैं। फिल्म हक ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। साथ ही ओटीटी पर भी हक का सिक्का चल रहा है। आपने अब तक ये फिल्म देखी या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
