बॉलीवुड

Yami Gautam Pregnancy: 'बच्चा आने वाला है..' यामी गौतम संग पति आदित्या धार ने मूवी लॉन्च पर सुनाई खुशखबरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 8, 2024, 03:58 PM IST

Yami Gautam Pregnancy Confirmed: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अब मां बनने वाली हैं। यामी और आदित्य धर ने अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा कर दिया है। इस खबर से अब यामी के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। आइए उनके बयान पर नजर डालते हैं।

Image

Yami Gautam Confirmed their Pregnancy

Yami Gautam Pregnancy Confirmed: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) अब मां बनने वाली हैं। यामी और आदित्य धर (Aditya Dhar) ने अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च पर खुलासा कर दिया है। इस खबर से अब यामी के फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। यामी गौतन और आदित्य धर की शादी को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है। दोनों ने साल 2021 में शादी की थी। जिसके बाद से ही यामी की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। अब जाकर यामी गौतम और उनके पति आदित्य धर ने इन खबरों पर बयान दे दिया है। दोनों ने ट्रेलर लॉन्च पर बताया कि अब एक बच्चा आने वाला है।

वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान यामी की कुछ फोटोज भी सामने नजर आ रही हैं, जिनमें फैंस को उनका बेबी बंप भी नजर आ रहा है। यामी की प्रेग्नेंसी की खबरें अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। आइए उनके बयान पर नजर डालते हैं।

मां बनने वाली हैं यामी गौतम

आर्टिकल 370 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान प्रेग्नेंसी की खबरें कन्फर्स करते हुए कपल ने कहा, 'एक बच्चा आने वाला है..' इसी के साथ ही आदित्य ने कहा, 'ये हमारे लिए फैमिली टाइम था। मेरा भाई वहां था और एक बच्चा भी आने वाला है। मूवी के साथ जब हमे बच्चे के बारे में पता चला तो हम काफी खुश थे।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article