बॉलीवुड

Yaariyan 2 Twitter Review: दिव्या खोसला ने बचाई यारियां 2 की डूबती नैया, जानें कैसी है फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 20, 2023, 10:56 AM IST

Yaariyan 2 Twitter Review: दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की यारियां 2 सिनेमाोघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खास बज देखने को नहीं मिला है। अगर आप फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें कैसी है फिल्म?

Image

yaariyan 2 twitter review (credit pic: instagram)

Yaariyan 2 Twitter Review: दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की फिल्म यारियां 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म से दिव्या खोसला ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म की कहानी मोहब्बत पर बनी है लेकिन इस बार प्यार तीनों भाई बहन के बीच दिखाया गया है। फिल्म में तीनों कजन भाई- बहन अपनी जिंदगी की परेशानियां में उलझे हुए है। दिव्या ने फिल्म में छिब्बड़ का किरदार निभाया है। वो अपने दोनों भाइयों की लाडली है। छिब्बड़ शादी के बाद अपने पति के साथ खुश नहीं रहती हैं। अब तीनों मिलकर एक- दूसरे की मुश्किलों को कैस सुलझाते हैं यहीं फिल्म की कहानी है।

यारियां 2 को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिव्या खोसला की एक्टिंग दमदार है। मिजान जाफी ने भी अच्छा काम किया है। वहीं, पर्ल वी पुरी अपने किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाए। आइए जानते हैं दर्शकों ने फिल्म को लेकर क्या रिएक्शन दिया है।

यारियां 2 ट्विटर रिव्यू

एक यूजर ने लिखा, दिव्या ने पहली ही फिल्म में किया कमाल। दूसरे यूजर ने लिखा, यारियां 2 में कुछ भी खास नहीं है। तीसरे यूजर ने लिखा, फिल्म में कुछ खास भी नहीं है। यारियां 2 को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ खास बज देखने को नहीं मिला है। दिव्या यारियां 2 से पहले कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। यारियां 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ की गणपथ भी रिलीज हुई है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article