बॉलीवुड

बायोपिक के बारे में सुनकर शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा को मारी थी चप्पल, बोलीं- तू एक्टिंग कर लेगा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 19, 2023, 01:43 PM IST

राज कुंद्रा (Raj Kundra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म यूटी - 69 को लेकर चर्चा में है। फिल्म में राज ने अपनी जेल की जर्नी को दिखाया है। राज यूटी -69 से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। राज ने बताया कि एक्टिंग डेब्यू को लेकर शिल्पा शेट्टी का क्या रिएक्शन था।

Image

Raj Kundra and Shilpa Shetty (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) एक्टिंग में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राज ने अपनी अपकमिंग फिल्म यूटी - 69 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में राज ने अपनी जेल की जर्नी को दिखाया है। राज फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। वो अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। राज से पूछा गया कि जब आपने अपनी पत्नी शिल्पा को एक्टिंग डेब्यू के बारे में बताया था तो उनका क्या रिएक्शन था। राज ने कहा, पहले शिल्पा मेरे इस आइडिया को लेकर सहमति नहीं थी। लेकिन बाद में उसने मेरी इस बात को सपोर्ट किया।

एक्टिंग डेब्यू पर था शिल्पा का ये रिएक्शन

राज ने कहा, मैंने जब शिल्पा को इस बारे में बताया तब मैं उसे थोड़ा दूर था। मैं उसके पास नहीं खड़ा था। मैंने उससे कहा कि मेरे पास स्क्रिप्ट है और मैं उसके जवाब का इंतजार कर रहा था। जैसे ही मैंने उसकी तरफ देखा एक चप्पल उड़ती हुई मेरे पास आई। उससे लगा होगा कि शायद ये फिल्म नहीं बनेगी।

राज ने बताया कि शिल्पा का बस यही कहना था कि तू एक्टिंग कर लेगा। मेरा जवाब था कि मैं जेल की मेथड एक्टिंग कर लूंगा। शिल्पा को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है। साल 2021 में राज को पोर्नोग्राफी मामले में 2 महीने के लिए मुंबई के आर्थर रोड जेल में रखा गया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article