बॉलीवुड

शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म 'बेधड़क' पर ताला लगने की वजह आई सामने !! डायरेक्टर ने अब तोड़ी चुप्पी

Know Why Shanaya Kapoor's Debut Movie Shelved: बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'बेधड़क' से शनाया कपूर अपना डेब्यू करने वाली थी। हालांकि फिल्म की घोषणा होने के बाद मेकर्स ने इसे बंद कर दिया था। अब जाकर इस मूवी के बंद होने का कारण सामने आया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Know Why Shanaya Kapoor's Debut Movie Shelved: संजय कपूर और महीप कपूर की लाडली बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को लेकर खबरें आ रही थी कि वो करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शनाया कपूर के डेब्यू के लिए उनके फैन्स बड़ी बेताबी से इंतजार कर ही रहे थे। करण जौहर (Karan Johar) और शनाया कपूर ने यह भी खुलासा करते हुए बताया था कि वो फिल्म 'बेधड़क' में लक्ष्य और गुरफतेह पीरजादा के साथ दिखाई देंगी। इस मूवी का पोस्टर तक मेकर्स ने रिलीज कर दिया था। हैरानी तब हुई जब इस मूवी को मेकर्स ने अनाउंसमेंट करने के बाद बंद करने का फैसला लिया।

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शशांक खेतान ने उन्होंने फिल्म बंद होने की खबर किस तरह शनाया कपूर पर पहुंचाई थी। उन्होंने यह भी बताया आखिर क्यों इस मूवी को बंद किया गया था। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'ऐसी बातें इतनी आसानी से नहीं होती है। जब आप किसी एक्टर से कहते हैं कि आपकी पहली फिल्म अब नहीं बन रही है तो यह बात किसी के लिए भी हैरान करने वाले होती है।'

शशांक खेतान ने आगे कहा, 'सच बात तो यह है कि हमारे पास फिल्म बंद करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। अगर हमारे पास कोई और ऑप्शन होता तो फिल्म बंद नहीं होती और हम इस बार दोबारा विचार कर सकते थे। इसलिए हमने पहले ही यह साफ कर दिया था कि वो खुद भी आगे बढ़ सके। उनकी खुशकिस्मती से उन्हें एक नहीं बल्कि दो-तीन फिल्में मिल गईं।'

'बेधड़क' बंद होने के बाद शनाया कपूर के हाथ विक्रांत मेस्सी की फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' लगी थी। इस मूवी से ही शनाया कपूर ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा। इस मूवी में शनाया कपूर और विक्रांत मेस्सी की केमिस्ट्री को फैन्स ने भी खूब पसंद किया था। फिल्म में शनाया कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article