बॉलीवुड

Don 3: मेकर्स ने निकाला रणवीर सिंह को फिल्म से बाहर? सामने आई सच्चाई!

Don 3 Update: बीते दिनों ये खबर सामने आई कि धुरंधर स्टार रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गए। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी। इस बीच नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि क्यों रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 से बाहर हुए। आइए नजर डालते है इस नए अपडेट पर...

Image

pic credit- instagram

Don 3 Update: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। उनकी मूवी धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। रणवीर सिंह और सारा अर्जुन स्टारर 'धुरंधर' ने 19वें दिन 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का कुल कलेक्शन 589.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 876 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बीते दिनों ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह फिल्म डॉन 3 से बाहर हो गए। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी। इस बीच नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।

रणवीर सिंह ने क्यों छोड़ दी डॉन 3

मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया कि 'धुरंधर' की बड़ी सफलता के बाद रणवीर ने फरहान अख्तर की फिल्म डॉन 3 से किनारा कर लिया। लोग असली वजह जानने को उत्सुक थे, लेकिन अब कहानी में नया मोड़ आ गया है। इंडिया टुडे को एक सूत्र ने बताया कि रणवीर ने निर्माताओं से क्रिएटिव मतभेद के कारण फिल्म छोड़ी। सूत्र ने कहा, 'रणवीर ने 'डॉन 3' नहीं छोड़ी जैसा कि अफवाहें हैं। असल वजह क्रिएटिव डिफरेंसेज हैं। शुरुआत में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने उन्हें तीन बड़ी फ्लॉप फिल्मों के बाद भी 'डॉन 3' ऑफर की। उस समय संजय लीला भंसाली ने 'बैजू बावरा' शेल्व कर दी थी क्योंकि रणवीर को सेलेबल नहीं माना जा रहा था, लेकिन फरहान ने उन पर भरोसा रखा।' सूत्र ने आगे कहा, 'यह सबसे चर्चित फ्रैंचाइजी है और रणवीर शाहरुख खान व अमिताभ बच्चन की जगह लेने वाले थे। किसी भी एक्टर के लिए ड्रीम रोल। उस समय 'धुरंधर' रिलीज भी नहीं हुई थी, फिर भी फरहान ने ही रणवीर पर विश्वास दिखाया।' अभी तक इस मामले पर रणवीर सिंह ने चुप्पी नहीं तोड़ी है।

इस फिल्म में नजर आएंगे रणवीर सिंह

बताते चलें कि हाल ही में ये खबर सामने आई कि रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो फिल्म धुरंधर के दूसरे पार्ट में धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लोगों का ये मानना है कि फिल्म धुरंधर 2 भी मोटी कमाई करने वाली है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article