बॉलीवुड

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट्स में इस कारण नहीं पहुंचे करण जौहर, सामने आई वजह

भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े सितारे पहुंचे थे। सलमान खान से लेकर अमिताभ बच्चन समेत सभी कलाकारों ने इस इवेंट में शिरकत की थी लेकिन करण जौहर को लोगों ने वहां नहीं देखा। आइए आपको बताते हैं कि करण जौहर क्यों ये इवेंट अटेंड करने के लिए नहीं पहुंचे थे...

Image

Karan Anant Radhika

भारत के मशबूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में लगभग पूरी इंडस्ट्री ही नजर आई थी। सलमान खान, आमिर खान, अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे सितारों ने इस इवेंट में चार चांद लगाए। बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ हॉलीवुड स्टार्स रिहाना और एकॉन भी इस फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए पहुंचे थे। इन सभी सितारों की तस्वीरें और फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थीं। जहां एक तरफ इतने बड़े-बड़े सितारों का मेला अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में लगा हुआ था, तो वहीं करण जौहर को लोग मिस कर रहे थे।

करण जौहर इंडस्ट्री के ऐसे निर्माता हैं जो हर पार्टी में सबसे पहले पहुंच जाते हैं। लोगों को उम्मीद थी कि वो अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में भी पहुंचेंगे लेकिन उनकी अनुपस्थिति ने सबको चौंका दिया। लोग अब तक यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिरकार वो अनंद अंबानी के प्री-वेडिंग बैश में क्यों शामिल नहीं हुए?

अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो बता दें कि करण जौहर 1-3 मार्च तक काफी बीमार थे, जिसके चलते वो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग बैश में शामिल नहीं हुए। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, करण जौहर इस इवेंट में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार थे। यहां तक कि वो स्टेज पर अपने दोस्त मनीष मल्होत्रा के साथ परफॉर्म भी करने वाले थे लेकिन आखिरी समय पर तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने न जाने का फैसला लिया। करण जौहर का ये फैसला सही ही साबित हुआ क्योंकि वो जल्द ही बीमारी से उबर गए। हो सकता था कि अगर वो पार्टी अटेंड करने के लिए जाते तो उनकी तबीयत और भी खराब हो जाती।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article