बॉलीवुड

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत चुड़ैल Jasmine Dhunna के पीछे हाथ-धोकर पड़ गया था दाऊद इब्राहिम!! रातों-रात हो गई थी गायब

Why Jasmine Dhunna left Bollywood: फिल्म 'वीराना' से रातोंरात स्टार बनीं जैस्मिन धुन्ना अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं। आखिर क्यों उन्होंने अपना चमकता करियर छोड़ दिया? जानिए पूरी कहानी।

Image

क्यों गायब हो गई जैस्मिन धुन्ना (pic credit-chatgpt)

Why Jasmine Dhunna left Bollywood: बॉलीवुड में कई हॉरर फिल्में आईं, लेकिन 'वीराना' (Veerana) का नाम आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। साल 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने डरावने सीन्स और रहस्यमयी कहानी से दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। फिल्म में खूबसूरत भूत का किरदार निभाने वाली जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) रातोंरात स्टार बन गई थीं। उनकी खूबसूरती और दमदार अभिनय ने हर किसी का दिल जीत लिया था। ऐसा लगने लगा था कि वह बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनने वाली हैं, लेकिन सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद जैस्मिन अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। आज भी उनके अचानक गायब होने की कहानी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-38 साल में भी नहीं ढली 'वीराना' फेम जैस्मिन धुन्ना की खूबसूरती!! डॉन दाऊद से नाम जुड़ते ही छोड़ी दी थी एक्टिंग)

क्यों गायब हो गई जैस्मिन धुन्ना?

फिल्म 'वीराना' की सफलता के कुछ ही समय बाद वह अचानक फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। आज भी लोग जानना चाहते हैं कि जैस्मिन धुन्ना कहां हैं, क्या कर रही हैं और उनकी जिंदगी कैसी है। जैस्मिन धुन्ना का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। उन्होंने साल 1979 में महज 13 साल की उम्र में विनोद खन्ना की फिल्म 'सरकारी मेहमान' से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह सिर्फ 'डिवोर्स' और 'वीराना' में नजर आईं। 'वीराना' की सफलता के बाद उन्होंने अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी और फिर कभी बड़े पर्दे पर दिखाई नहीं दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'वीराना' के बाद जैस्मिन धुन्ना रातोंरात स्टार बन गई थीं। इसी दौरान ऐसी खबरें भी सामने आईं कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम उनके पीछे पड़ गया था और उनसे रिश्ता बनाने के लिए उन्हें परेशान करता था। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दाऊद के लोग उनका पीछा करते थे। हालांकि, इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

कहां है जैस्मिन धुन्ना?

बता दें कि जैस्मिन धुन्ना पिछले कई सालों से लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं। साल 2017 में रामसे ब्रदर्स के सदस्य श्याम रामसे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मुंबई में रहती हैं और अपनी मां के निधन के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि 'वीराना' की रिलीज के बाद उन्होंने शादी कर ली और अब अमेरिका में अपना बिजनेस संभाल रही हैं। हालांकि, इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। आज भी 'वीराना' दर्शकों की पसंदीदा हॉरर फिल्मों में गिनी जाती है, लेकिन जैस्मिन धुन्ना को देखकर लोगों के मन में एक ही सवाल उठता है कि आखिर उन्होंने इतनी सफलता मिलने के बावजूद बॉलीवुड से दूरी क्यों बना ली। उनके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर कई कहानियां सामने आईं, लेकिन आज तक इसकी असली वजह रहस्य ही बनी हुई है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article