Deepika-Ranveer's Keep Their Daughter Dua Away From Media: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी बेटी दुआ का खास ध्यान रख रहे हैं। बीते साल सितंबर में दीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ को जन्म दिया था। इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत कर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बेटी 6 महीने को हो है। फैन्स लंबे समय से इस कपल की बेटी दुआ की एक झलक पाने के लिए बैठे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका पादुकोण ने बताया कि वो और रणवीर सिंह क्यों बेटी दुआ को पैपराजी और सोशल मीडिया से दूर रखते हैं।
दीपिका पादुकोण आज भले ही बड़ी सुपरस्टार हैं। एक दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी होने की नाते दीपिका लाइमलाइट से दूर पली-बढ़ी हैं। मैरी क्लेयर संग बात करते हुए दीपिका पादुकोण ने, कहा, 'हम अपने माता-पिता की उम्मीदों और सपनों के बोझ तले दबे नहीं थे।'
दीपिका पादुकोण ने आगे बताया कि उनके पिता ने कभी भी स्टारडम को उनके आगे नहीं आने दिया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे पिता ने कभी भी मुझे यह नहीं बताया कि मैं एक प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर हूं और मैं एक सेलिब्रिटी हूं। मुझे लगता है कि वो पहले मेरे पिता थे।' बेटी दुआ को भी सोशल मीडिया और पैपराजी से दूर रखने की खबरों पर दीपिका पादुकोण ने कहा, 'यह चीजें एकदम नार्मल हैं।' दीपिका पादुकोण ऐसी पहली सेलेब्रिटी नहीं जिन्होंने अपने बच्चे को मीडिया से दूर रखा है। इस लिस्ट में रानी मुखर्जी, स्वरा भास्कर और अनुष्का शर्मा भी शामिल हैं।
