बॉलीवुड

करण जौहर ने क्रिप्टिक पोस्ट से किस पर साधा निशाना? कहा-'बहुत कुछ बर्दाश्त करता था...'

करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अब करण ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। करण जौहर ने पोस्ट शेयर कर लिखा-मैं लोगों को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए बहुत कुछ बर्दाश्त करता था। अब इस पोस्ट के बाद फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि वो किसपर निशाना साध रहे हैं।

Image

Karan Johar

फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में अब करण ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान है और डायरेक्टर से सवाल कर रहे हैं कि वो किसपर निशाना साधा रहे हैं। आइए जानते हैं कि करण जौहर ने क्या पोस्ट किया है।

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा-"मैं लोगों को अपने जीवन में बनाए रखने के लिए बहुत कुछ बर्दाश्त करता था.. अब मुझे पता है कि मेरी बाउंड्री समझौता करने योग्य नहीं हैं।" अब इस पोस्ट के बाद फैंस करण जौहर पर सवाल कर रहे हैं कि वो किसको लेकर ऐसा पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आदर जैन और अलेखा आडवाणी के फंक्शन में करण जौहर ने फुल हैवी ब्लैक शेरवानी कैरी की थी। जिसमें करण जौहर काफी ज्यादा लाइमलाइट लूट रहे थे।

फिल्म छावा की तारीफ

हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए करण जौहर ने फिल्म छावा की तारीफ की थी। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छावा का एक धांसू पोस्टर शेयर किया था। जिसमें लिखा था-"छावा बिना रूकने वाली और भावनात्मक रूप से बेहतरीन ब्लॉकबस्टर फिल्म है। बधाई हो! विक्की कौशल शानदार है और हर फ्रेम में उनकी जबरदस्त एक्टिंग दिखती है। अक्षय खन्ना ने काफी मेहनत की। दीनू, लक्ष्मण सभी टीम को बधाई।”

करण जौहर का ट्रांसफॉर्मेशन

करण जौहर ने अपना कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। पहले से काफी ज्यादा अब करण जौहर का अंदाज बदला-बदला नजर आता है। वो पहले की तुलना में काफी पतले हो गए हैं। उनकी तस्वीरें देख लोग अपनी आंखों पर भी यकीन नहीं कर पाते हैं। आदर जैन की शादी में भी करण जौहर काफी अलग लगे।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article