Varun's on Daughter Lara Face Revelation: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की नई फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज के लिए तैयार है, जिसके प्रमोशन्स इस वक्त जोर-शोर से चल रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ एक एक्टिविटी की, जिसमें उन्होंने लोगों के सवालों के जवाब दिए। अक्सर शाहरुख खान अपनी फिल्म की रिलीज से पहले ऐसी एक्टिविटी करते हैं, जिसमें फैंस को खूब मजा आता है लेकिन इस दफा वरुण धवन ने भी फैंस को चौंकाया। इस एक्टिविटी के दौरान एक फैन ने वरुण धवन से पूछा कि वो अपनी बेटी का चेहरा कब तक दिखाएंगे? इसके जवाब में वरुण धवन ने बहुत ही सूझबूझ भरा जवाब दिया, जिसके बाद हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है।
बेटी लारा का चेहरा कब दिखाएंगे वरुण धवन?
सवाल-जवाब के दौरान एक फैन ने वरुण धवन से पूछा "वरुण तुम अपनी बेटी लारा का चेहरा कब दिखाओगे?" इसका जवाब एक्टर ने बहुत ही शालीनता से दिया और कहा "मैं ये फैसला उस पर छोड़ता हूं। सोशल मीडिया पर लारा को कब आना है, ये उसका फैसला होना चाहिए ना कि मेरा...।" वरुण धवन के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया है और वो सभी उनको सलाम कर रहे हैं।
बॉर्डर 2 होगी वरुण धवन की वापसी
अभिनेता वरुण धवन जल्द ही सनी देओल, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे, जिसका इस वक्त प्रमोशन चल रहा है। अगर खबरों की मानें तो इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा बज है। बीते दिनों रिलीज हुआ घर कब आओगे गाना लोगों की जुबान पर चढ़ चुका है और हर कोई 90 के दशक में जा चुका है जब बॉर्डर रिलीज हुई थी। वरुण धवन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं गई हैं, जिस कारण हर किसी को उम्मीद है कि बॉर्डर 2 से वो बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी करेंगे।
