बॉलीवुड

सिर पर पल्लू, माथे पर टीका और फिर महाकाल की आरती में डूब गईं 'शिव भक्त' सारा अली खानः लोग करने लगे ऐसे कमेंट्स

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 25, 2023, 07:34 PM IST

Sara Ali Khan at Mahakaleshwar Temple: सारा की शिव भक्ति को देखने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग तो उनसे बेहद इंप्रेस और खुश हुए, मगर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की। @KeyaDasgupta4 ने कमेंट किया कि यहां तक ​​कि मशहूर हस्तियों के लिए भगवान भी हर संभव तरीके से उपलब्ध हैं!

Sara Ali Khan at Mahakaleshwar Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान भले ही धर्म से मुस्लिम हों, मगर वह हिंदुओं के मंदिर भी जाती हैं और वहां पूजा-अर्चना करती हैं। हाल-फिलहाल में कभी गणेश भगवान के दर पर मत्था टेकते नजर आईं तो कभी 'शिव भक्त' के रूप में दिखीं। रविवार (25 जून, 2023) को मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने काफी समय बिताया। गुलाबी रंग की साड़ी में सारा ने इस दौरान मंदिर में न सिर्फ पूजा अर्चना की बल्कि मनमोहक आरती का आनंद भी लिया।

भगवान शिव की आरती के समय वह नंदी हॉल में आंखें बंदकर ध्यान लगाने वाली मुद्रा में बैठी थीं। सारा के सिर पर तब पल्लू था, माथे पर तिलक था और वह मानो आरती में डूब गई हों। बाद में उन्होंने गर्भगृह (मंदिर का हृदयस्थान) में जाकर महाकाल बाबा पर जल-दूध बाकी पूजन सामग्री चढ़ाई।

माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर जब लोगों के सामने घटना से जुड़ा यह वीडियो आया तब वह अपनी राय देने लगे। @rajendrapdverma ने कहा कि यह बदलाव सुशांत सिंह राजपूत की वजह से आया है। @KeyaDasgupta4 ने कमेंट किया कि यहां तक कि मशहूर हस्तियों के लिए भगवान भी हर संभव तरीके से उपलब्ध हैं! आगे @YougeshBawri के हैंडल से पूछा गया- आपकी कोई नई फिल्म आ रही है क्या?

@Sumitjtv ने लिखा कि जितने अधिक रुपए दोगे, उतने अधिक भगवान के करीब जा सकते हो। @ChampofChamps12 ने दावा किया कि ऐसे कलाकार फ्रॉड हैं। वे ये सब फिल्मों के लिए करते हैं और इस लिहाज से लोगों पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। @Anil01318345 ने लिखा कि यह एक्टिंग की जगह नहीं है। आप ज्यादा स्मार्ट न बनें।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article