बॉलीवुड

ऋतिक रोशन की War 2 में ही मर जाएगा Jr NTR का किरदार? लीक्ड इनसाइड डिटेल्स बढ़ाएगी धड़कन

यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग मूवी वॉर 2 (War 2) को लेकर उत्साह सातवें आसमान पर है। 20 मई को मेकर्स ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगे और पहला टीजर रिलीज करेंगे। वॉर 2 का टीजर रिलीज होने से पहले मूवी से एक बड़ी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस का उत्साह और भी बढ़ जाएगा।

Image

War 2

ट्रिपल आर से हिन्दी भाषी दर्शकों के बीच में अपनी जगह बनाने वाले एक्टर जूनियर एनटीआर जल्द ही वॉर 2 से हिन्दी डेब्यू करते नजर आएंगे। वॉर 2 में जूनियर एनटीआर की सीधी टक्कर ऋतिक रोशन से होगी। फिल्म वॉर 2 का पहला टीजर 20 मई को रिलीज किया जाएगा क्योंकि इस दिन जूनियर एनटीआर का जन्मदिन है। ऋतिक रोशन ने कुछ दिनों पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इशारा दिया था कि जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा।

फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज होने से पहले फैंस के बीच में एक बड़ा सवाल है कि क्या यशराज स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्मों की तरह वॉर 2 में भी विलेन के किरदार की मौत हो जाएगा? अगर बॉलीवुड हंगामा की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स जूनियर एनटीआर के किरदार को जिंदा रखेंगे। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को जानकारी दी है, 'जूनियर एनटीआर का किरदार केवल वॉर 2 तक ही सीमित नहीं रहने वाला है। वॉर 2 मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के किरदार के लिए खास प्लानिंग की है ताकि दर्शक इसे आने वाले वक्त में भी एन्जॉय कर सके।'

सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है, 'यशराज बैनर चाहता है कि जूनियर एनटीआर के किरदार के साथ दर्शक वॉर 2 से जुड़ जाएं, जिसके बाद इसके साथ आगे की फिल्मों में एक्सपेरिमेंट किया जा सके। फिल्म वॉर 2 के अलावा भी यशराज बैनर ने जूनियर एनटीआर के किरदार के साथ कुछ फिल्में प्लान की हैं, जो भविष्य में दर्शक देख पाएंगे। वॉर 2 के मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के किरदार को इस तरह से लिखा है कि ये स्पाई यूनिवर्स के लिए काफी अहम है।'

बताते चलें कि ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 को मेकर्स 14 अगस्त 2025 के दिन रिलीज करेंगे। इसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी ने किया है, जिनकी ये पहली आउट-एन-आउट एक्शन मूवी है। वैसे आप वॉर 2 में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की टक्कर देखने के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article