बॉलीवुड

War 2: प्रेग्नेंट कियारा आडवाणी के बिकिनी शॉट ने मचाया तहलका, लोगों ने कहा-खा गई ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की लाइमलाइट

War 2 Kiara Advani Bikini Look: वॉर 2 के टीज़र में कियारा आडवाणी ने अपने बिकिनी लुक से तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने पहली बार बिग स्क्रीन पर ऐसा शॉट दिया है। जिसे देखकते ही लोग दीवाने हो गए। कियारा के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

War 2 Kiara Advani Bikini Look

War 2 Kiara Advani Bikini Look: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी वॉर 2 ( War 2) का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। ऋतिक रोशन( Hrithik Roshan) -जूनियर एनटीआर( Jr.NTR) स्टार ये मूवी अगस्त में रिलीज होने वाली है। फिल्म के ट्रेलर में दमदार एक्शन, मसाला और भरपूर हॉटनेस देखने को मिल रही है। वॉर 2 की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी( Kiara Advani) ने फिल्म में बिकिनी शॉट दिए हैं जो टीजर में दिखाए गए हैं। कियारा की इस छोटी सी झलक ने फैंस के दिल को घायल कर दिया। पहली बार एक्ट्रेस को इस तरह से देखकर फैंस भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वॉर 2( War 2 ) के ट्रेलर में कियारा आडवाणी( Kiara Advani) को कुछ ही सेकेंड की जगह दी गई है। उस कुछ सेकेंड की झलक में ही कियारा से सारी लाइमलाइट लूट ली। कियारा ने फिल्म में बिकिनी पहनकर तपते सूरज के नीचे शॉट दिया है। एक्ट्रेस ने लाइट ग्रीन बिकिनी पहनी है। उनकी फिट बॉडी कमाल की लग रही है। कियारा का ये सीन हॉटनेस से भरा हुआ है। कियारा के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग कियारा की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

एक यूजर ने एक्स हैंडल पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि yrf के स्पाई यूनिवर्स की खूबसूरती को कियारा आडवाणी ने और भी बढ़ा दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कौन कह सकता है ये लड़की जल्द ही एक बच्चे की मां बनने वाली है। लोग कियारा की फिट बॉडी और उनके सेक्सी मूव्स की तारीफ कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article