बॉलीवुड

War 2 Teaser: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की भिड़ंत देख झूम उठे फैन्स, कियारा आडवाणी के बिकिनी लुक ने मचाया तहलका

WAR 2 Official Teaser Fans Reaction: मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन के खास मौके पर एक्शन थ्रिलर मूवी 'वॉर 2' का टीजर जारी कर दिया है। इस टीजर में जूनियर एनटीआर की भिड़ंत ऋतिक रोशन से होती नजर आ रही है। फैन्स को टीजर बेहद पसंद आया है और इसकी खूब तारीफ हो रही है।

Image

War 2 Teaser Reaction

WAR 2 Official Teaser Fans Reaction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (JR NTR) की नई एक्शन थ्रिलर मूवी 'वॉर 2' का टीजर आज मेकर्स ने जारी कर दिया है। इस टीजर को पेश करते हुए मेकर्स ने जूनियर एनटीआर के फैन्स को अभिनेता के जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। ऋतिक रोशन इस फिल्म में एक बार फिर कबीर धालीवालकी भूमिका में नजर आएंगे। मगर 'वॉर 2' (War 2) में अब उनकी भिड़ंत जूनियर एनटीआर से होगी, जो टीजर में होती नजर आ रही है। फैन्स ने 'वॉर 2' का टीजर देखने के बाद अपने रिएक्शन्स साझा करने शुरू कर दिए हैं।

'वॉर 2' का टीजर देख खुश हुए फैन्स

ऋतिक रोशन को 'वॉर 2' के टीजर में देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'ऋतिक की स्क्रीन प्रेजेंस सबसे अच्छी है। उनको अकेले वॉक करते हुए देखना किसी अभिनेता के पूरे करियर से ज़्यादा प्रतिष्ठित है।' वहीं दूसरे यूजर ने जूनियर एनटीआर के लिए लिखा, 'एक्टर ऑन ड्यूटी।' ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बाद इस टीजर में सारी लाइमलाइट कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक लूट ले गया। गोल्डन कलर की बिकिनी में कियारा आडवानी बेहद प्यारी लग रही हैं।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होगी। वाईआरएफ के बैनर तले बनी इस मूवी में दर्शकों को एक से बढ़कर एक एक्शन सीन्स और वीएफएक्स का डबल डोज देखने को मिलने वाला है। वैसे आपको ये टीजर कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article