बॉलीवुड

War 2: ऋतिक रोशन की एक्शन एंटरटेनर में शाहरुख खान का कैमयो होगा या नहीं? यहां जानें सच्चाई

Shah Rukh Khan in War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन की अपकमिंग मूवी वॉर 2 इन दिनों लगातार चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली दफा साथ दिखाई देंगे। इन दोनों को पर्दे पर पहली दफा साथ में भिड़ते हुए देखने के साथ-साथ दर्शक मेगा कैमियो के लिए भी एक्साइटेड हैं, जो शाहरुख खान का बताया जा रहा है।

Image

War 2: ऋतिक रोशन की एक्शन एंटरटेनर में शाहरुख खान का कैमयो होगा या नहीं? यहां जानें सच्चाई

Shah Rukh Khan in War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी नई फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका निर्माण यशराज बैनर कर रहा है। वॉर के डायरेक्शन की जिम्मेदारी यशराज बैनर ने अयान मुखर्जी को दी है, जिनकी आखिरी फिल्म ब्रह्मास्त्र को दर्शकों से काफी तारीफें मिली हैं। अयान मुखर्जी वॉर 2 की शूटिंग दुनिया की अलग-अलग जगहों पर कर रहे हैं। फिल्म वॉर 2 में दर्शकों को ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। सुनने में आ रहा है कि मेकर्स इन दोनों स्टार्स के बीच मेगा एक्शन सीन्स शूट कर रहे हैं, जो दर्शकों को चौंका देंगे। दर्शक इन दोनों कलाकारों की भिड़ंत देखने के लिए जितने उत्साहित हैं, उतने ही उत्साहित शाहरुख खान का कैमियो देखने के लिए हैं। अगर आप भी उन्हीं स्टार्स में से एक हैं तो बता दें कि फिल्म वॉर 2 में शाहरुख खान का कैमियो नहीं होगा।

War 2

War 2

अगर ये बात जानकर आपके चेहरे पर उदासी छा गई है तो बता दें कि फिल्म वॉर 2 के दौरान शाहरुख खान दिखाई तो देंगे लेकिन ये कैमियो नहीं होगा। असल में फिल्म के मेकर्स ने वॉर 2 में शाहरुख खान को रखने का फैसला लिया है लेकिन वो पोस्ट क्रेडिट सीन्स के दौरान दिखाई देंगे। अगर आपने टाइगर 3 देखी है तो उसका अंत भी याद होगा। मेकर्स ने ऋतिक रोशन की झलक पोस्ट क्रेडिट सीन्स में दिखाई थी और दर्शकों को अंदाजा दिया था कि ऋतिक रोशन वॉर 2 में किस मिशन पर होंगे। कुछ इसी तरह से वॉर 2 में पठान पोस्ट क्रेडिट सीन्स में आएगा और दर्शकों को पठान 2 के मिशन के बारे में बताएगा।

Alia Sharvari

Alia Sharvari

बताते चलें कि यशराज बैनर इन दिनों स्पाई यूनिवर्स की दो फिल्मों में बिजी है। जहां एक तरफ अयान मुखर्जी वॉर 2 की शूटिंग ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ कर रहे हैं तो वहीं आलिया भट्ट-शरवरी वाघ अल्फा नाम की एक्शन एंटरटेनर की तैयारियों में बिजी हैं। ये दोनों ही मूवीज यशराज के स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने का काम करेंगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article