बॉलीवुड

'War 2' के सॉन्ग की रिहर्सल करते हुए घायल हुए Hrithik Roshan !! पैर में चोट लगने के बाद महीनों के लिए टली शूटिंग

Hrithik Roshan Injured on War 2 Set: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'वॉर 2' (War 2) के लिए एक सॉन्ग की रिहर्सल करते हुए ऋतिक रोशन के पैर में चोट लग गई है। ऋतिक रोशन को चोट लगने की वजह से अब 'वॉर 2' की शूटिंग काफी दिनों के लिए आगे पुश कर दिया गया है।

Image

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan Injured on War 2 Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) काफी लंबे समय से एक्शन-थ्रिलर बेस्ड मूवी 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी की शूटिंग कई महीनों से जारी है। 'वॉर 2' के सेट से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक ऋतिक रोशन को शूटिंग करते वक्त चोट लग गई है। बताया जा रहे है कि ऋतिक रोशन फिल्म 'वॉर 2' के एक गाने के लिए रिहर्सल कर रहे थे। उसी दौरान ऋतिक रोशन के पैर में चोट आई है। रिपोर्ट्स यह भी बता रही हैं कि 'वॉर 2' की शूटिंग को आगे की लिए टाला जा सकता है।

सॉन्ग की रिहर्सल करते हुए ऋतिक रोशन के पैर में लगी चोट

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन 'वॉर 2' के गाने के लिए शूट कर रहे थे। उस दौरान अभिनेता ने रिहर्सल के दौरान खुद को पुश किया। इस रिहर्सल को करते हुए उनके पैर में चोट लग गई। ऋतिक रोशन की इस चोट को जब डॉक्टर्स ने देखा तो उन्हें शूटिंग ना करने की सलाह दी है। बिना अपने स्वस्थ को जोखिम में डाले हुए इस गाने की शूटिंग को निर्माताओं ने रोक दिया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार इस गाने की शूटिंग करते हुए साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी साथ में थे।

बताया रहा है कि अब सॉन्ग की शूटिंग मई में की जाएगी। मेकर्स ने इसे लगभग 2 महीनों के लिए टाल दिया है। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी लीड रोल में दिखाई देंगी। ऋतिक रोशन की ये मूवी 14 अगस्त के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article