बॉलीवुड

War 2: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ने रिलीज से पहले ही कमाए 100 करोड़, जानें यहां

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'वॉर 2' (War 2) ने रिलीज होने से 3 महीने पहले ही 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मेकर्स ने इस मूवी के तेलुगु राइट्स बेचकर इतनी बड़ी रकम हासिल की है।

Image

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2

Hrithik Roshan and Jr NTR's War 2: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म 'वॉर 2' (War 2) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। निर्माताओं ने इस एक्शन थ्रिलर को रिलीज करने के लिए 14 अगस्त, 2025 यानी 78वें स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले की तारीख चुनी है। एक्शन प्रेमियों के लिए एक बेहद ही धांसू फिल्म होने वाली है। इस मूवी को रिलीज होने में लगभग 3 महीने बाकी हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'वॉर 2' ने रिलीज होने से 3 महीने पहले ही करोड़ों रुपये कमा लिए हैं।

इतने करोड़ रुपये में बिकेंगे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर के तेलुगु राइट्स

123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' के लिए मेकर्स ने तेलुगु वर्जन के लिए धांसू डील फाइनल की है। टॉलीवुड प्रोड्यूसर नागा वामसी और सुनील नारंग 'वॉर 2' अब तेलुगु राइट्स हासिल करने के लिए सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 'वॉर 2' के तेलुगु राइट्स 85 से 100 करोड़ रुपये में खरीदे जा रहे हैं। साउथ इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर की लोकप्रियता को देखते हुए इस फिल्म के राइट्स को इतनी महंगी रकम में खरीदा जाएगा।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो 'वॉर 2' से पहले ऋतिक रोशन को फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर नजर आए थे। वहीं दूसरी ओर जूनियर एनटीआर ने प्रशांत नील की अपकमिंग मूवी की शूटिंग शुरू कर दी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article