बॉलीवुड

Dadasaheb Phalke Award से सम्मानित की जाएंगी Waheeda Rehman, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया ऐलान

Waheeda Rehman To Honored With Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए दादासाहेब फालके लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस बात का ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है।

Image

वहीदा रहमान को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Waheeda Rehman To Honored With Dadasaheb Phalke Lifetime Achievement Award: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) ने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीदा रहमान ने देव आनंद के साथ सीआईडी फिल्म के बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दीं। खास बात तो यह है कि सिनेमा में योगदान के लिए अब वहीदा रहमान को 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' से नवाजा जाएगा। इस बात का ऐलान खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर कर वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) को सम्मानित करने की बात का ऐलान किया। अनुराग ठाकुर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मुझे इस बात को ऐलान करने में बहुत खुशी महसूस हो रही है कि वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए इस साल दादासाहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा जाएगा। वहीदा रहमान को 'प्यासा', 'कागज के फूल', 'चौधवीं का चांद', 'साहेब बीवी और गुलाम', 'गाइड' और 'खामोशी' जैसी कई फिल्मों के लिए सराहा गया है। 5 दशक के करियर में उन्होंने अपने सभी रोल बहुत ही शानदार अंदाज में निभाए हैं।"

अनुराग ठाकुर ने वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के लिए साझा की गई पोस्ट में आगे लिखा, "ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा एक सच्ची श्रद्धांजलि है।" बता दें कि वहीदा रहमान आखिरी बार फिल्म 'विश्वरूपम' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'रंग दे बसंती' और 'दिल्ली 6' में भी बखूबी अपना रोल निभाया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article