Telangana : तेलंगाना विधानसभा परिसर में मंगलवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवीन मित्तल के निजी सचिव राजू अचानक से बेहोश होकर नीचे गिर पड़े। उन्हें फर्श पर बेहोशी की हालत में देख, मंत्री वाकिती श्रीहरी ने उन्हें CPR देने में देरी नहीं की। मंत्री काफी देर तक उन्हें सीपीआई देते रहे। बाद में चिकित्साकर्मियों की मदद से राजू को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
