वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट बॉलीवुड की तरफ से आने वाली एक अलग तरह की फैंटसी फिल्म होने वाली है, जिसको लेकर दर्शक अभी से एक्साइटेड हैं। इस फिल्म की मेकिंग इन दिनों चल रही है, जो जल्द ही खत्म होने वाली है। अगर इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म वन के मेकर्स ने आखिरी वक्त पर ये फैसला लिया है कि वो 10 दिनों का शूट और करेंगे ताकि फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किए जा सकें। असल में मेकर्स फिल्म वन के क्लाइमैक्स में कुछ बदलाव करना चाहते हैं और इसके कुछ सीन्स में भी चेंजेज हैं। इन्हें करने के लिए मेकर्स ने 10 दिनों का रीशूट करने का फैसला लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Cocktail 2 Fan Review: Kriti Sanon हैं जान, शाहिद-रश्मिका की ओवरएक्टिंग से फैंस परेशान

Vvan Force of the Forest का क्लाइमैक्स होगा दोबारा शूट
Vvan Force of the Forest का क्लाइमैक्स होगा दोबारा शूट
मिडडे ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की फिल्म वन के मेकर्स ने एक साथ बैठकर मूवी का फाइनल कट देखा, जिसके बाद उन्हें लगा कि इसमें कुछ बदलावों की जरूरत है। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा परफेक्ट लग रहा है लेकिन मेकर्स कुछ हिस्सों को दोबारा शूट करना चाह रहे हैं। मेकर्स को लगता है कि अगर वो फिल्म के कुछ सीन्स में जरूरी बदलाव करेंगे तो कहानी को और बल मिलेगा। रिपोर्ट में बताया गया है, "टीम ने जब वन का फाइनल कट देखा तो उन्हें लगा कि कहानी को और भी बेहतर किया जा सकता है। वन एक अलग दुनिया है, जिसके लिए मेकर्स लगातार मेहनत कर रहे हैं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: 'Don 3' विवाद से मुंह छुपाएंगे रणवीर सिंह!! 18 महीने नहीं देंगे इंटरव्यू
फिल्म वन के फाइनल कट से काफी खुश हैं मेकर्स
मिडडे ने अपनी रिपोर्ट में ये दावा भी किया है कि फिल्म वन के मेकर्स फाइनल कट से काफी खुश हैं। मेकर्स जो अचीव करना चाह रहे थे उन्हें वो आखिरकार मिल गया है। हां कुछ बदलावों की जरूरत है, जो 10 दिनों में कर लिए जाएंगे। मेकर्स वन की दुनिया में दर्शकों को ले जाने के लिए एक्साइटेड हैं।
