Vivek Agnihotri talk About Ranbir Kapoor : फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री( Vivek Agnihotri) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। विवेक जो बोलते हैं बड़ी बेबाकी से बोलते हैं। फिर चाहे वह इंडस्ट्री का सच खोलना हो या स्टारकिड्स के बारे में कुछ कहना हो, विवेक कभी सच बोलने से पीछे नहीं हटते हैं। अब एक बार फिर से विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म इंडस्ट्री के स्टार रणबीर कपूर पर बात की है। विवेक ने रणबीर कपूर को इंडस्ट्री का सबसे पावरफुल एक्टर कहते हुए सभी को चैलेंज भी किया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा
हिन्दी रश के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री( Vivek Agnihotri) ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में निर्माता सुपरस्टार्स की हाई-फ़ाई फीस से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनमें से हर कोई सितारों की पीठ पीछे बुराई करता है, लेकिन उनमें से किसी में भी उन्हें कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं है। फिल्म एनिमल पर दिए संदीप वांगा रेड्डी के बयान पर अग्निहोत्री ने कहा कि इस इंडस्ट्री में रणबीर( Ranbir Kapoor) की आलोचना करने का दम किसी में नहीं है, जिसका मतलब यह है कि रणबीर बहुत पावरफुल है। किसी में हिम्मत नहीं है कि एक्टर को बॉयकोट कर दें। किसी की औकात ही नहीं है, हिम्मत है करने की, कर के दिखाएं।
मैं आपको चुनौती देता हूँ कि बॉलीवुड में एक भी ऐसा निर्देशक या निर्माता बताएं जो इन सितारों के बारे में बुरा न बोलता हो। क्या उनमें सबके सामने कुछ कहने की हिम्मत है? उनमें नहीं है। फिर वो इन स्टार्स की डिमांड करते हैं और पैसे भरते हैं घटिया एक्टिंग के। उन्होंने अपनी किस्मत सितारों से जोड़ दी है और यही वजह है कि मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या असली सितारों से नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों से है जो स्टार न होकर भी स्टार की तरह बिहेव करते हैं।
