बॉलीवुड

Virat Kohli ने शतक जड़ते ही Anushka Sharma संग किया वीडियो कॉल, फैंस ने बुलाया लक्की चार्म

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 09:00 AM IST

Virat Kohli Hundred against SRH: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के हसबैंड विराट कोहली का हर कोई फैन है। हैदराबाद के खिलाफ IPL मैच में विराट कोहली ने बेहतरीन अंदाज में शतक जड़ दिया है। जिसके बाद विराट, अनुष्का संग वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Anushka Sharma and Virat Kohli

KEY HIGHLIGHTS
  • हैदराबाद के खिलाफ विराट कोहली ने जड़ा शतक।
  • अनुष्का शर्मा संग वीडियो कॉल करते दिखे विराट।
  • फैंस अनुष्का को विराट का लक्की चार्म बता रहे हैं।

Virat Kohli video call to Anushka Sharma after century: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के हसबैंड विराट कोहली (Virat Kohli) का हर कोई फैन है। बीती रात हैदराबाद के खिलाफ IPL मैच में विराट कोहली (Virat Kohli Hundred) ने अपनी टीम के लिए शानादार पारी खेली है। जिसके साथ ही काफी समय बाद उन्होंने बेहतरीन अंदाज में आईपीएल में शतक जड़ दिया है। शतक जड़ने के बाद विराट कोहली कुछ ऐसा करते हैं, जिसको देख हर कोई उनका फैन बन गया है। SRH के खिलाफ शतक जड़ते ही विराट, अनुष्का संग वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस दोनों को कपल्स गोल कहकर बुला रहे हैं। आइए विराट, अनुष्का के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

अनुष्का संग वीडियो कॉल पर की बात

जबरदस्त सेंचुरी जड़कर विराट कोहली ने आरसीबी को प्लेऑफ्स की रेस में एक कदम और आगे पहुंचा दिया है। इस जीत के साथ आरसीबी फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह शतक जड़ने के बाद अनुष्का शर्मा संग वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख कर फैंस अपना दिल हार बैठे हैं और अनुष्का को विराट का लक्की चार्म बता रहे हैं।

anushka sharma

Anushka Sharma and Virat Kohli

अनुष्का ने की विराट की तारीफ

इसके साथ ही विराट की बेहतरीन पारी को लेकर अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में उनकी तारीफ की है। अनुष्का ने लिखा, 'क्या बम है, बेहतरीन पारी' एक्ट्रेस ने विराट की फोटोज का एक कोलार्ज शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने विराट और फाफ डू प्लेसिस की एक फोटो भी स्टोरी पर पोस्ट की है। फैंस अनुष्का और विराट की जोड़ी की सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं। उनका मानना है कि दोनों को साथ देखकर रियल लव नजर आता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article