बॉलीवुड

Hanuman Ansh 2 में दिखेंगे Virat Kohli-Anushka Sharma?

बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म हनुमान अंश बेहद सफल रही है, जिसके बाद इसके सीक्वल को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। खबरें हैं कि हनुमान अंश 2 में विराट-अनुष्का का कैमियो हो सकता है।

Image

Hanuman Ansh 2 में दिखेंगे Virat Kohli-Anushka Sharam?

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मूवीज जहां बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं और दर्शक बड़े-बड़े स्टार्स को भी नकार रहे हैं, वहीं पर छोटे से बजट में बनी हनुमान अंश ने सिनेमाघरों में जलवा बिखेर दिया है। फिल्म हनुमान अंश की बम्पर सफलता देखने के बाद मेकर्स ने फैसला लिया है कि वो इसका दूसरा पार्ट भी बनाएंगे और दर्शकों को बाबा नीम करोली की जिंदगी के बारे में कुछ और अनकहे किस्से सुनाएंगे। जब से हनुमान अंश 2 की बात सामने आई है तब से लगातार लोगों के दिमाग में ये सवाल है कि क्या इसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का कैमियो होगा? ये दोनों बाबा नीम करोली के भक्त हैं और अक्सर वहां पर माथा टेकने के लिए जाते हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Haiwaan Advance Booking Report: निराश कर देंगे आंकड़े, Akshay Kumar-Saif Ali Khan के फैंस नहीं खरीद रहे टिकिट

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के कैमियो पर फिल्म हनुमान अंश के निर्माताओं ने चुप्पी तोड़ी है और फैंस को हिंट दिया है कि ये संभव हो सकता है लेकिन अब तक कुछ भी साफ नहीं है। फिल्म हनुमान अंश की निर्माता नम्रता सिंह ने बॉलीवुड हंगामा को दिए अपने इंटरव्यू में कैमियो पर कुछ भी साफ-साफ कहने से इंकार कर दिया है लेकिन जवाब में ये इशारा भी दिया है कि हनुमान अंश 2 में दर्शकों को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Haiwaan 1st Review: Akshay Kumar ने दी सबसे वाइल्ड परफॉर्मेंस, Saif Ali Khan हैं जान

बाबा नीम करोली के भक्त हैं Virat Kohli-Anushka Sharma

जिन लोगों को नहीं पता है उन्हें हम बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बाबा नीम करोली के बड़े भक्त हैं। विराट कोहली जब बल्लेबाजी में अच्छा नहीं कर रहे थे तब उन्होंने भक्ति की राह पकड़ी और बाबा नीम करोली के दर पर पहुंचे। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद ऐसा हुआ कि विराट की खोई हुई फॉर्म वापस आ गई और उन्होंने फिर से रन बनाने शुरू कर दिए। इसके बाद से ही विराट को जब भी वक्त मिलता है वो बाबा नीम करोली के धाम पहुंच जाते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article