बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली की शादी को बीती रात पूरे छह साल हो गए हैं। कपल ने इस खास दिन बेहतरीन तरीके से मनाया और दोस्तों के साथ एंजॉय भी किया। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कल रात के सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की आउटफिट पहनी हुई है और ये जोड़ी कमाल की दिखाई दे रही है। तस्वीरों पर नजर डाले तो विराट अनुष्का फैमिली और दोस्तो के साथ की काटते हुए नजर आ रहे हैं और जमकर पोज भी दे रहे हैं।
विराट ने साझा की फोटो
वहीं विराट कोहली ने भी इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का ने विराट को गले लगाया हुआ है। इसे साझा करते हुए उन्होंने लिखा है कि परिवार और दोस्तों के साथ बिताया हुआ बेहतरीन दिन फोटो डालने में थोड़ी देरी हो गई है।
