Dunki First Review Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' (Dunki) 21 दिसंबर के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल निभा रहे हैं। साल 2023 में 'डंकी' शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की तीसरी फिल्म है, जो रिलीज होगी। ये फिल्म अवैध तरीके से 'डंकी फ्लाइट्स' लेकर फेक पासपोर्ट और वीजा के साथ विदेश में एंट्री करने पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर मेकर्स लोगों के बीच पेश कर चुके हैं, जिसे खूब पसंद किया गया है। फिल्म पंजाब के चार दोस्तों की कहानी है, जो लंदन जाने का सपना देखते हैं और 'डंकी' का रास्ता चुनते हैं। 'डंकी' के रिलीज होने से पहले अब इसके फर्स्ट रिव्यू सामने आ गए हैं। लोगों ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन को 'मास्टरपीस' बताया है।
कई लोगों का मानना है कि 'पठान' और 'जवान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद अब शाहरुख खान 'डंकी' के साथ साल 2023 में हैट-ट्रिक लगाने के लिए एकदम तैयार हैं। लोगों कह रहे हैं कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी 'डंकी' एक परफेक्ट फैमिली एंटरटेनर है। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आउट हो गया है और इसे 5 स्टार मिले हैं।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'डंकी ब्लॉकबस्टर होगी।' तीसरे यूजर ने शाहरुख खान से माफी मांगते हुए लिखा, 'शाहरुख खान मुझे माफ कर देना लेकिन मैं राजकुमार हिरानी सर के लिए बेहद उत्साहित हूं। मेरे पसंदीदा एक्टर और डायरेक्टर का धांसू कॉम्बिनेशन। डंकी होगी ब्लॉकबस्टर।'
मूवी हब ने ट्वीट करते हुए बताया, 'पहला भाग: डंकी से लंदन जर्नी के बारे में है। यह फिल्म अपने किरदारों और कहानी, कॉमेडी, रोमांस, प्यार और दोस्ती से आपको जोड़े रखती है। दूसरा भाग: फिल्म देखने के बाद आपको आंखों से आंसू आना तय है। फिल्म को किसी भी प्रमोशनल वीडियो के साथ प्रदर्शित नहीं किया गया है। यह इंडियन सिनेमा में ऐतिहासिक साबित होगी।'
