Vikrant Massey-Sheetal Thakur Announced Pregnancy: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर विक्रांत मेसी इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल कुछ समय पहले खबरें आ रही थी की एक्टर अपनी पत्नी शीतल संग घर में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। ऐसे में इन ख़बरों को सच कर एक्टर सोशल मीडिया पर सभी को गुड न्यूज सुना दी है। जल्द ही इनका परिवार दो से तीन होने जा रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिये एक्टर का ये खूबूसरत पोस्ट।
सीरीज मिर्जापुर में बबलू का किरदार निभा चुके 'विक्रांत मेसी' (Vikrant Massey) के घर जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है। एक्टर ने पोस्ट में अपनी और पत्नी शीतल (Sheetal Thakur) की शादी की फोटो पोस्ट कर ये खुशखबरी सबको दी है। पोस्ट को कैप्शन देते हुए एक्टर ने लिखा है कि 'बेबी आ रहा है 2024 में, नई शुरुआत। इसी के साथ अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स से लेकर फैंस तक सभी बधाइयां दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये कपल इस जर्नी के लिए काफी ज्यादा उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बता दें की दोनों ने शादी साल 2022 में की थी। विक्रांत और शीतल अपनी लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट हज़ारे कर कपल गोल्स देते हैं।
