बॉलीवुड

Ramayana से क्यों बाहर हुए विक्रांत मैसी? एक्टर ने बताई सच्चाई

Vikrant Massey Post: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। । हाल ही में ये खबर सामने आई कि फिल्म में विक्रांत मैसी आउट हो गए है। वहीं मूवी में राघव जुयाल की एंट्री हो गई है। इस बीच विक्रांत मैसी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

pic credit- instagram

Vikrant Massey Post: नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस मूवी में एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में ये खबर सामने आई कि फिल्म में विक्रांत मैसी आउट हो गए है। वहीं मूवी में राघव जुयाल की एंट्री हो गई है। इस बीच विक्रांत मैसी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

विक्रांत मैसी ने कही ये बात

नितेश तिवारी की 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने वाली है। हाल ही में खबर आई कि रावण के सबसे बड़े बेटे मेघनाद का रोल अब राघव जुयाल निभाएंगे। पहले यह रोल विक्रांत मैसी को ऑफर किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि वे कभी इस फिल्म का हिस्सा नहीं थे। मीडिया को बैकग्राउंड चेक करना चाहिए था। उन्होंने फिल्म टीम को शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव जुयाल ने रोल तुरंत स्वीकार कर लिया है। वे चोट से उबरने के बाद अपना हिस्सा शूट करेंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में दुनिया भर में रिलीज होगा।

vikrant massey ramayanaa

vikrant massey ramayanaa

फिल्म रामायण में नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के रोल में हैं। सपोर्टिंग कास्ट में सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, लारा दत्ता कैकेयी, रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। इस मूवी से लोगों को काफी उम्मीद है। अभी तक फिल्म से रणबीर कपूर का लुक आउट नहीं हुआ है। हालांकि कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिन्हें देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस फिल्म के अलावा रणबीर कपूर लव एंड वॉर में नजर आएंगे। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी दिखाई देंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article