बॉलीवुड

Deepika Padukone जितनी फीस ना मिलने पर Vikrant Messy का छलका दर्द, सैलरी गैप पर किया खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 20, 2023, 10:52 AM IST

Vikrant Messy on Salary Gap: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी को उनकी एक्टिंग के चलते काफी सराहा जाता है। वह टीवी सीरियल से लेकर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों तक में काम कर चुके हैं। अब एक्टर ने बॉलीवुड में सैलेरी गैप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके बयान में दीपिका पादुकोण का भी जिक्र है।

Image

vikarant massey and deepika padukone

KEY HIGHLIGHTS
  • सैलरी गैप पर विक्रांत मेस्सी का छलका दर्द।
  • दीपिका पादुकोण की सेलरी से किया कम्पेयर।
  • विक्रांत कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Vikrant Massey on Salary Gap: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मेस्सी (Vikrant Massey) को उनकी एक्टिंग के चलते काफी सराहा जाता है। वह टीवी सीरियल 'बालिका बधु' से लेकर बड़ी बॉलीवुड फिल्मों जैसे 'छपाक' तक में काम कर चुके हैं। अब एक्टर विक्रांत मेस्सी ने बॉलीवुड में सैलरी गैप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण संग अपनी सैलरी को भी कम्पेयर किया है। एक्टर ने बताया कि इतने साल बाद भी उन्हें फिल्म में लीड एक्ट्रेस जितनी सैलरी भी नहीं मिलती है। एक्टर ने इंडस्ट्री में सैलरी गैप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी विक्रांत मेस्सी का ये बयान सुर्खियों में आ गया है। विक्रांत मेस्सी की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद करते हैं, दमदार एक्टिंग के बावजूद भी उनकी कम सैलरी से फैंस भी दुख जता रहे हैं।

'दीपिका पादुकोण जितनी सैलरी भी नहीं मिली'

फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण संग विक्रांत मेस्सी भी लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में विक्रांत मेस्सी की परफॉर्मेंस को फैंस ने काफी पसंद किया था। बॉक्स ऑफिस पर 'छपाक' फेल हो गई थी, बावजूद इसके फिल्म को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिले थे। अब इंडस्ट्री में सैलरी गैप को लेकर विक्रांत मेस्सी ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान कहा, 'दूसरी फिल्म इंडस्ट्री में जो भी एक्टर किसी भी प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं उन्हें लिस्ट ए की कैटेगरी में गिना जाता है। हमारेयहां ए लिस्ट एक्टर्स को ही सुपरस्टार्स कहा जाता है।'

इसके साथ ही एक्टर ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों से टीवी पर काम करने के बावजूद मेरी ज्यादातर फीमेल को-स्टार्स को मुझसे ज्यादा पैसे मिलते हैं। मैंने कभी भी इसके बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन मैंने इतना काम किया फिर भी मुझे उतने पैसे नहीं मिले जितने दीपिका पादुकोण को मिले।' एक्टर ने फिल्म छपाक की बॉक्स ऑफिस असफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म ने बेशक बॉक्स ऑफिस पर पॉलिटिक्स प्रेशर के चलते अच्छा ना किया हो, पर फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिले थे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article