बॉलीवुड

Vikram Gokhale: 'वह अभी जिंदा हैं'.. विक्रम गोखले के निधन की खबरों को बेटी ने बताया झूठा, कहा- प्रार्थना करते रहें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2022, 07:53 AM IST

Vikram Gokhale is Still Alive: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले के निधन की खबरों के बीच अब फैंस के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल विक्रम गोखले की बेटी ने इस बात की पुष्टि की हैं कि वह अभी भी जिंदा है, हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Image

Vikram Gokhale: 'वह अभी जिंदा हैं'.. विक्रम गोखले के निधन की खबरों को बेटी ने बताया झूठा, कहा- प्रार्थना करते रहें

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टर विक्रम गोखले अभी जिंदा हैं।
  • निधन की खबरों को बेटी ने बताया झूठा।
  • पुणे के अस्पताल में भर्ती हैं विक्रम गोखले।

Vikram Gokhale Health: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विक्रम गोखले (Vikram Gokhle) के निधन की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया है। हालांकि अब एक राहत भरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल विक्रम गोखले की बेटी ने इस बात की पुष्टि की हैं कि वह अभी भी जिंदा है, हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। विक्रम गोखले फिलहाल पुणें के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मेंविक्रम अस्पताल में भर्ती हैं। दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, 'हम दिल दे चुके सनम' और 'भूल भुलैया' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बीते करीब 15 दिनों से उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया है।

'प्रार्थना करते रहें उनकी हालत नाजुक'

बॉलीवुड एक्टर विक्रम गोखले की बेटी ने ANI से इस बात की पुष्टि की है कि उनके पिता की हालत अभी भी नाजुक है लेकिन वह जिंदा हैं, उनका निधन नहीं हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने फैंस और चाहने वालों से विनती करते हुए कहा, 'उनके लिए प्रार्थना करते रहिए, मेरे पिता की हालत अभी भी नाजुक है'। बीती रात यह खबरें हर तरफ फैल रही थीं कि विक्रम गोखले का निधन हो गया है। लेकिन अब उनकी बेटी ने इस सभी खबरों को सरासर झूठ बताया है।

Vikram Gokhle

Vikram Gokhle

कई सेलेब्स ने दी श्रद्धांजली

एक्टर के निधन के बाद कई सितारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजली दी है। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर अजय देवगन तक ने उनके निधन की खबर के बाद उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है। हालांकि एएनआई के ताजा ट्वीट के अनुसार विक्रम गोखले का अभी निधन नहीं हुआ है।

अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ किया काम

एक्टर विक्रम गोखले बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से फैंस का दिल जीत चुके हैं। वह भूल भुलैया, हम दिल दे चुके सनम, मिशन मंगल, दे दना दन जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनके निधन की खबरों के बीच अजय देवगन ने भी ट्वीट कर एक्टर के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया था। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं विक्रम गोखले टीवी सीरियल के साथ ही मराठी सिनेमा में भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस यही प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

End of Article