Vikram Bhatt Arrested: बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अभी हाल ही में विक्रम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है कि उन्हे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अब विक्रम को जेल जाना पड़ गया है। गौरतलब है कि भट्ट ने पहले एक आधिकारिक बयान में इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि "पुलिस को पूरी तरह से गुमराह किया गया है। क्या है ये पूरा मामला और किसने विक्रम भट्ट के खिलाफ की है ये शिकायत जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
गिरफ्तारी से पहले विक्रम भट्ट समेत 7 लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर चुकी थी। हालांकि अभी तक विक्रम भट्ट और उनकी टीम से इस गिरफ्तारी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है। राज, 1920, श्रापित जैसे कई हॉरर फिल्में विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड को दी। इसी के साथ विक्रम भट्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट के काफी करीब है।
