तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) सुर्खियों में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थी। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। तमन्ना और विजय अपनी अपकमिंग सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 के प्रमोशन में बिजी है। दोनों ने पहली बार किसी प्रोजेक्ट पर साथ काम किया है।
तमन्ना और विजय की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। काम से ब्रेक लेकर विजय वर्मा वेकेशन पर गए है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। एक्टर प्रकृति की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं।
विजय वर्मा ने शेयर की लेटेस्ट फोटो
विजय किर्गिस्तान नेशनल पार्क में छुट्टियां मना रहे हैं। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फोटो पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेरी तमन्ना भी थी इस जगह जाने की। दूसरे यूजर ने लिखा, तमन्ना भाभी कहां है। तीसरे यूजर ने लिखा, भाभी कहां हैं। फैंस तमन्ना के नाम से विजय की टांग खींच रहे हैं।
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पहली बार साथ में लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन सुजोय घोष ने किया है। इस वेबसीरीज के सेट पर तमन्ना और विजय की पहली मुलाकात हुई थी। सेट पर दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया है।
कपल के रिलेशनशिप की चर्चा तब शुरू हुई थी जब नए साल पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद दोनों अक्सर पार्टी और डिनर डेट पर साथ में नजर आए थे। विजय और तमन्ना की क्यूट जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। वहीं विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। विजय करीना कपूर के साथ द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में नजर आएंगे।
