Tamannaah Bhatia and Vijay Verma: विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का रिलेशनशिप इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है, दोनों सितारे अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। तमन्ना और विजय जब भी बाहर स्पॉट किए जाते हैं तो पैपराजी उनसे एक दूसरे को लेकर सवाल करते हैं, जिसके बाद अब विजया वर्मा उनपर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें विजय वर्मा फैंस का साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में जब पैपराजी तमन्ना भाटिया को लेकर विजय से सवाल करते हैं तो वह गुस्सा हो जाते हैं और पैपरानी पर भड़कने लगते हैं। विजय को बार बार तमन्ना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर दिक्कत होती नजर आ रही है, वह एक ही सवाल को बार-बार पूछे जाने से तंग आ गए हैं। आइए विजय वर्मा के इस वीडियो पर नजर डालते हैं।
'ये कोई जगह से इस सवाल की?'
जब पैपरानी विजय से तमन्ना को लेकर सवाल करता है तो विजय भड़कते हुए कहते हैं, 'यह कोई जगह है ये सवाल पूछने की?' विजय के चेहरे पर गुस्सा भी साफ तौर पर नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस का मानना है कि अगर किसी इंसान से आप बार बार वही सवाल करेंगे तो यकीनन सी बात है वह भड़क ही जाएगा। आखिर सेलेब्स भी इंसान ही हैं। लोग विजय वर्मा का पक्ष लेते दिख रहे हैं।
