बॉलीवुड

Riteish Deshmukh की 'Raja Shivaji' में हुई विद्या बालन की एंट्री, जल्द शुरू होगी शूटिंग

Vidya Balan in Raja Shivaji: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लोकप्रिय एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) के ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) में बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की धांसू एंट्री हो गई है। इस फिल्म को रितेश देशमुख डायरेक्ट करने वाले हैं।

Image

Vidya Balan in Riteish Deshmukh Starrer Raja Shivaji

Vidya Balan in Raja Shivaji: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'राजा शिवाजी' के लिए प्रोडक्शन हाउस जियो स्टूडियो संग हाथ मिलाया है। इस फिल्म में रितेश देशमुख डबल रोल में दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि 'राजा शिवाजी' के निर्देशन की कमान भी रितेश देशमुख ही संभालने वाले हैं। अब तो ताजा रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) में अब मेकर्स ने बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) की धमाकेदार एंट्री करा दी है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख अपनी फिल्म 'राजा शिवाजी' को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस फिल्म में टीम ने अब विद्या बालन को अहम भूमिका निभाने के लिए फाइनल किया है। भारतीय इतिहास के सबसे अहम चैप्टर का हिस्सा बनने के लिए विद्या बालन भी बेहद उत्साहित हैं। 'राजा शिवाजी' मूवी को करने के लिए विद्या बालन ने बिना देर किए हां कर दी। रितेश देशमुख भी अपनी इस मूवी के जरिए टैलेंटेड एक्ट्रेस विद्या बालन को डायरेक्ट करने के लिए बेताब हैं।

'राजा शिवाजी' के लिए विद्या बालन ने अपना लुक टेस्ट भी फाइनल कर लिया है। वो जल्द ही फिल्म की शूटिंग का हिस्सा होंगी। इस मूवी को पैन इंडिया बनाने के लिए मेकर्स ने रितेश देशमुख और विद्या बालन के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जीतेंद्र जोशी, अमोले गुप्ते और जेनेलिया देशमुख को भी ऑनबोर्ड लिया है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल 1 मई के दिन रिलीज की जा सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article