बॉलीवुड

विद्या बालन की फेक AI वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह वायरल, एक्ट्रेस ने जारी की सफाई

Vidya Balan on Fake AI Video: बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन (Vidya Balan) की कुछ फेक एआई वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिन पर ध्यान जाते ही एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। विद्या बालन ने एक पोस्ट रिलीज करते हुए कहा है कि लोग ऐसे वीडियोज पर भरोसा न करें क्योंकि ये सभी फेक हैं और उनका इनसे कोई नाता नहीं है।

Image

Vidya Balan

Vidya Balan on Fake AI Video: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ समय से लगातार डीपफेक AI वीडयोज की शिकार हो रही है। रश्मिका मंदाना जैसी एक्ट्रेस समेत कई कलाकारों के डीपफेक वीडियोज इंटरनेट पर फैले, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह गई। इस लिस्ट में अब अदाकारा विद्या बालन का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में लोगों को ऐसे वीडियोज पर भरोसा न करने की सलाह दी है। विद्या ने पोस्ट में लिखा है कि वो इस तरह की वीडियोज से जुड़ी हुई नहीं हैं और उनके फैंस ऐसी वीडियोज पर बिल्कुल भरोसा न करें। विद्या बालन ने पोस्ट में फेक AI वीडियो भी शेयर की है, ताकि लोगों को पता रहे कि उन्हें किन तरह की वीडियोज पर भरोसा नहीं करना है?

अदाकारा विद्या बालन ने पोस्ट में लिखा है, "इस तरह के कई सारे वीडियोज इंटरनेट और व्हाट्सएप ग्रुप्स में वायरल हो रहे हैं। मेरा ध्यान भी इन वीडियोज पर अभी गया है। मैं बस यह बताना चाहती हूं कि ये सभी वीडियोज AI से बनाए गए हैं और ये पूरी तरह से फेक हैं। इन वीडियोज में मैं जो बाते कहती दिख रही हूं, उनसे मेरा कोई नाता नहीं है। इन वीडियोज में जो दावे किए जा रहे हैं, उनका मुझसे या मेरे काम से कोई लेना देना नहीं है। मैं फैंस से कहना चाहती हूं कि इस तरह की वीडियोज पर भरोसा करने से पहले एक बार खुद तथ्यों को जांच लें ताकि वो धोखे के शिकार न हो।"

विद्या बालन के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस एक्टिंव हो गए हैं और लगातार उनका साथ दे रहे हैं। फैंस वीडियो पर कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि वो चिंता न करें क्योंकि उनके फैंस अब चौकन्ने हो गए हैं और वो इस तरह की वीडियोज पर बिल्कुल भरोसा नहीं करेंगे। फैंस का सपोर्ट दिखा रहा है कि विद्या बालन ने अपनी जिंदगी में सच्चे चाहने वाले कमाए हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article