बॉलीवुड

Irrfan Khan को याद करके भावुक हुईं Vidya Balan, 'द लास्ट टेनेंट' देखकर कही ये बात

Vidya Balan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस बीच विद्या बालन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

विद्या बालन ने इरफान खान को किया याद (pic credit-instagram)

Vidya Balan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में विद्या की फिल्म राजा शिवाजी (Raja Shivaji) रिलीज हुई। इस मूवी को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ विद्या बालन ने अनीस बज्मी की मूवी की शूटिंग कर रही है। इस बीच विद्या बालन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को देखकर सभी लोग भावुक हो गए हैं। (ये भी पढ़ें-Akshay Kumar ने खत्म किया केरलम शूट, विद्या-राशी के साथ दिखा खास अंदाज)

vidya balan

विद्या बालन ने इरफान खान को किया याद (pic credit-instagram)

विद्या बालन ने इरफान खान को किया याद

विद्या बालन हाल ही में अपनी पुरानी फिल्म द लास्ट टेनेंट देखकर काफी भावुक हो गईं। इस फिल्म में उनके साथ दिवंगत अभिनेता इरफान खान नजर आए थे। खास बात यह है कि यह फिल्म 25 साल पहले शूट हुई थी, लेकिन किसी वजह से थिएटर में रिलीज नहीं हो पाई। अब इतने सालों बाद इसे यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म देखने के बाद विद्या पुराने दिनों और यादों में खो गईं। विद्या ने फिल्म का एक क्लिप शेयर करते हुए बताया कि जब उनकी पहली मलयालम फिल्म चक्रम बंद हो गई थी, तब उन्हें लगातार कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया था। इसी दौरान उन्हें द लास्ट टेनेंट में काम करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते डायरेक्टर सार्थक दासगुप्ता ने उन्हें मैसेज करके बताया कि फिल्म अब यूट्यूब पर रिलीज होने वाली है।

विद्या ने कही थी ये बात

विद्या ने याद किया कि जब उन्होंने पहली बार इरफान खान को सेट पर देखा था, तब वह काफी एक्साइटेड हो गई थीं। उस समय इरफान काफी पॉपुलर थे। विद्या ने बताया कि इरफान को देखकर उन्होंने तुरंत अपनी बहन को फोन किया था। उन्होंने कहा कि इरफान उस समय भी बेहद नैचुरल एक्टर थे और फिल्म दोबारा देखकर उन्हें वही एहसास फिर से हुआ। विद्या ने यह भी कहा कि इरफान खान के निधन के बाद उन्हें हमेशा इस बात का दुख रहा कि कई फिल्मों में दोनों साथ काम करने वाले थे, लेकिन वे फिल्में बन नहीं पाईं। हालांकि अब वह खुश हैं कि कम से कम द लास्ट टेनेंट जैसी एक फिल्म तो उनके पास है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article