बॉलीवुड

Akshay Kumar ने खत्म किया केरलम शूट, विद्या-राशी के साथ दिखा खास अंदाज

Akshay Kumar upcoming film: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन फिर से साथ काम करने वाले हैं। इस बीच दोनों की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

Image

अक्षय कुमार, विद्या बालन और राशी खन्ना की फोटो आई सामने (pic credit-instagram)

Akshay Kumar upcoming film: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म भूत बंगला हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोगों ने खूब प्यार दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी चल रही है। बता दें कि अक्षय कुमार की एक से एक बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और विद्या बालन (Vidya Balan) का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों साथ में धमाल मचाने वाले हैं। इस बीच अक्षय कुमार और विद्या की एक और तस्वीर वायरल हो रही है। आइए नजर डालते है तस्वीर पर...(ये भी पढ़ें-Akshay Kumar और Vidya Balan की हिट जोड़ी फिर से मचाएगी धमाल)

akshay kumar movie pic

अक्षय कुमार, विद्या बालन और राशी की फोटो आई सामने (pic credit-instagram)

अक्षय कुमार और विद्या बलान की फोटो आई सामने

बॉलवुड एक्टर अक्षय कुमार और विद्या बलान, जो पहले भूल भुलैया, हे बेबी और मिशन मंगल (2019) जैसी हिट फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, अब अनीस बज्मी के निर्देशन में नई कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में फिर से साथ नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले अक्षय ने फिल्म की पुष्टि करते हुए विद्या के साथ केरल जाने वाले प्लेन में बैठकर एक वीडियो शेयर किया था। अब 5 मई को अक्षय ने विद्या बलान और राशी खन्ना के साथ एक तस्वीर शेयर की और बताया कि उनका केरल शेड्यूल पूरा हो गया है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर काम करना सबसे अच्छा अनुभव है। उन्होंने डायरेक्टर अनीस बज्मी को उनकी एनर्जी भरी डायरेक्शन के लिए धन्यवाद दिया और अपनी को-स्टार्स विद्या, राशी और पूरी टीम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए खास रहा है।

अक्षय कुमार की आखिरी फिल्म

जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार आखिरी बार प्रियदर्शन की फिल्म भूत बांग्ला में नजर आए थे, जो 14 साल बाद उनका प्रियदर्शन के साथ रीयूनियन था। विद्या बलान हाल ही में रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी में नजर आई थीं। दूसरी तरफ राशी खन्ना जल्द ही लुक्खे नाम की OTT सीरीज में नजर आने वाली हैं। अक्षय कुमार, राशी खन्ना और विद्या बालन को साथ देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article