Udaa Gulaal Ishq Wala में प्यार डूबे नुसरत और अनुद, देखें जनहित में जारी फिल्म का नया गाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 20, 2022, 07:55 PM IST

Udaa Gulaal Ishq Wala song: नुसरत भरुचा और अनुद सिंह ढाका की फिल्म जनहित में जारी का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में दोनों रंगों में सराबोर होकर डांस कर रहे हैं। देखें इसका वीडियो।

Udaa Gulaal Ishq Wala song : ध्वनि भानुशाली और अमित गुप्ता का नया रोमाटिंक ट्रैक 'उड़ा गुलाल इश्क वाला' सामने आया है । इस गाने के साथ आप एक बार फिर अपने प्यारे को सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह गाना नुसरत भरुचा और अनुद सिंह ढाका की जनहित में जारी का है। गाना एक छोटे से शहर की वाइब्रेंट और रंग बिरंगी गलियों के बैकड्राप पर शूट किया गया है जो काफी मजेदार है और अपकी होली प्ले लिस्ट में होने का वादा भी करता है।

 'उड़ा गुलाल इश्क वाला' को अभिषेक टैलेंट ने लिखा हैं। वहीं सुषमा दिलमन सुनाम ने इसे कोरियोग्राफ किया गया हैं। अभिषेक-अमोल द्वारा कंपोज्ड इस गाने पर तबला, ढोलक, भारतीय ताल, बैंजो और हारमोनियम जैसे का इंस्ट्रूमेंट का खूब प्रभाव दिखा रहा है, जो इसे एक परफेक्ट देसी गीत बनाता है। बता दें, जनहित में जारी भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड और श्री राघव एंटरटेनमेंट एलएलपी के सहयोग से थिंक इंक पिक्चर्स प्रोडक्शन है। इस फिल्म का निर्देशन जय बसंतू सिंह ने किया है। यह फिल्म 10 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

End of Article